धर्म
Sawan 2025: सावन के पावन महीने में भगवान शिव की पूजा करने से शुभ आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है, तो आइए जानते हैं इस बार कब से शुरू हो रहा है सावन, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त...
sawan somwar 2025 start date or sawan somwar 2025 end date- सावन का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए बहुत खास होता है और यह महीना भोलेनाथ का बहुत प्रिय है. इस खास महीने में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए प्रसिद्ध तीर्थों से जल भरकर शिवलिंग को जलार्पण करते हैं, जिसे कांवड़ यात्रा (kawad yatra 2025) कहते हैं. कई लोग इस महीने पड़ने वाले सोमवार के दिन व्रत भी रखते हैं और रुद्राभिषेक करते हैं.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पावन महीने में भगवान शिव की पूजा करने से शुभ आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है, तो आइए जानते हैं इस बार कब से शुरू हो रहा है सावन, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त...
पंचांग के अनुसार इस बार सावन का पावन महीना 11 जुलाई दिन शुक्रवार से शुरू हो रहा है, जो 9 अगस्त को समाप्त होगा. इस साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 11 जुलाई दिन शुक्रवार को तड़के 02 बजकर 06 मिनट से शुरू होगी, जिसका समापन 12 जुलाई दिन शनिवार को तड़के 2 बजकर 8 मिनट पर होगा.
इसके अलावा इस बार सावन में 4 सोमवार व्रत पड़ रहे हैं. इनमें से सावन महीने का पहला सोमवार व्रत 14 जुलाई को रखा जाएगा. दूसरा सावन सोमवार व्रत 21 जुलाई, 2025 को, तीसरा सावन सोमवार व्रत 28 जुलाई, 2025 को और चौथा सावन सोमवार व्रत 4 अगस्त, 2025 को रखा जाएगा.
पंचांग के अनुसार इस साल सावन माह का समापन 9 अगस्त दिन शनिवार को होगा और उस दिन श्रावण पूर्णिमा तिथि होगी. बता दें कृष्ण पक्ष प्रतिपदा से श्रावण मास का प्रारंभ होता है और इसका समापन सावन पूर्णिमा के दिन होता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.