Advertisement

June 2023 Festival List: जून माह में गुप्त नवरात्रि से लेकर हरिशयनि एकादशी तक होंगे कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

June 2023 Festival List: आषाढ़ का महीना जून से लग रहा है ऐसे में जून के महीने में कई विशेष व्रत आने वाले हैं.

Latest News
June 2023 Festival List: जून माह में गुप्त नवरात्रि से लेकर हरिशयनि एकादशी तक होंगे कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः हिंदू धर्म में सभी दिनों और तिथियों का खास महत्व होता है. पंचांग के अनुसार, रोज व्रत और त्योहार (June Vrat Festival List) बनाए जाते हैं. अभी ज्येष्ठ माह चल रहा है जिसके बाद 6 जून 2023 को आषाढ़ का महीना लग जाएगा. पंचांग कैलेंडर में आषाढ़ में कई व्रत (June Vrat Festival List) आते हैं. आषाढ़ का महीना जून से लग रहा है ऐसे में जून के महीने में कई विशेष व्रत (June Vrat Festival List) आने वाले हैं. जून में विनायक चतुर्थी, संत कबीर जयंती, हरिशयनी एकादशी और गुप्त नवरात्रि समेत कई त्योहार (June Vrat Festival List) पड़ रहे हैं. जून में कई ग्रह गोचर भी होने वाले हैं. चलिए आपको इन व्रत और त्योहारों के तिथियों (June Vrat Festival List) के बारे में बताते हैं.

जून 2023 व्रत-त्योहार लिस्ट (June 2023 Vrat Festival List)

1 जून 2023, गुरुवार- निर्जला एकादशी व्रत का पारण, प्रदोष व्रत
3 जून 2023, शनिवार- वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
4 जून 2023, रविवार- कबीर जयंती
5 जून 2023, सोमवार- कबीर जयंती, आषाढ़ मास की शुरुआत
7 जून 2023, बुधवार- कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी
9 जून 2023, शुक्रवार- पंचक प्रारंभ
10 जून 2023, शनिवार- कालाष्टमी
13 जून 2023, मंगलवार- पंचक समाप्त
14 जून 2023, बुधवार- योगिनी एकादशी व्रत
15 जून 2023, गुरुवार- योगिनी एकादशी व्रत का पारण, सूर्य की मिथुन संक्रांति, प्रदोष व्रत
16 जून 2023, शुक्रवार- मासिक शिवरात्रि
17 जून 2023, शनिवार- रोहिणी व्रत, दर्श अमावस्या
18 जून 2023, रविवार- आषाढ़ अमावस्या
19 जून 2023, सोमवार- आषाढ़ नवरात्रि (गुप्त नवरात्रि) प्रारंभ, चंद्र दर्शन
20 जून 2023, मंगलवार- जगन्नाथ रथयात्रा
22 जून 2023, गुरुवार- विनायक चतुर्थी
25 जून 2023, रविवार- भानु सप्तमी का व्रत
28 जून 2023, बुधवार- ईद-उल-अजहा (बकरीद)
29 जून 2023, गुरुवार- गौरी व्रत प्रारम्भ, देवशयनी एकादशी
30 जून 2023, शुक्रवार- देवशयनी एकादशी पारण, वासुदेव द्वादशी

Vish Dosh In Kundli: कुंडली में विष दोष के कारण रिश्तों में आ जाती है खटास, छुटकारा पाने के लिए करें ये ज्योतिषीय उपाय

जून 2023 ग्रह गोचर लिस्ट (June 2023 Grah Gochar List)
7 जून 2023, बुधवार- बुध का वृषभ राशि में गोचर 
15 जून 2023, गुरुवार- सूर्य का मिथुन राशि में गोचर 
17 जून 2023, शनिवार- शनि कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे
19 जून 2023, सोमवार- बुध का वृषभ राशि में अस्त 
24 जून 2023, शनिवार- बुध का मिथुन राशि में गोचर

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement