Advertisement

Jeth Month 2025 Date: कब से शुरू हो रहा है ज्येष्ठ माह, जानें इसकी तारीख से लेकर महत्व

ज्येष्ठ माह का विशेष महत्व है. क्योंकि इसमें सबसे बड़ी एकादशी आने के साथ ही दान पुण्य का सबसे ज्यादा महत्व है. यह महीना जप और तप के लिए बेहद खास माना जाता है.

Latest News
Jeth Month 2025 Date: कब से शुरू हो रहा है ज्येष्ठ माह, जानें इसकी तारीख से लेकर महत्व
Add DNA as a Preferred Source

Jeth Month 2025 Date: हिंदू कैलेंडर में ज्येष्ठ माह का बड़ा महत्व है. यह माह साल का तीसरा माह माना जाता है. इस माह में गर्मी अपने चरम पर होती है. धार्मिक दृष्टि से ज्येष्ठ माह का विशेष महत्व है. क्योंकि इसमें सबसे बड़ी एकादशी आने के साथ ही दान पुण्य का सबसे ज्यादा महत्व है. यह महीना जप और तप के लिए बेहद खास माना जाता है. इसमें भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है. आइए जानते हैं इस महीने का महत्व...

ज्येष्ठ मास का महत्व क्या है 

ज्येष्ठ मास का जप, तप और संयम का माह माना गया है. इस माह में गर्मी बहुत ज्यादा होती है. इसलिए ज्येष्ठ माह में व्रत, पूजा पाठ के साथ ही जलदान जरूर करें. ज्येष्ठ महीने को जेठ माह के नाम से भी जाना जाता है. इसमें सूर्य देव के साथ-साथ वरुण देव की उपासना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ महीने में भगवान श्रीराम से हनुमान जी की पहली बार मुलाकात हुई थी, इसलिए यह माह हनुमान जी की पूजा के लिए भी बेहद खास माना गया है. ज्येष्ठ में श्रीराम जी के साथ हनुमान जी की पूजा करना शुभ फलदायी होता है.

इस दिन से शुरू होगा ज्येष्ठ महीना कब से शुरू हो रहा है

इस साल 2025 में ज्येष्ठ महीना 13 मई 2025 मंगलवार से शुरू हो रहा है. वहीं ज्येष्ठ माह का समापन 11 जून 2025 बुधवार को होगा. ज्येष्ठ माह में कई ऐसे त्योहार आते हैं. इसमें अपरा एकादशी, शनि जयंती, वट सावित्री व्रत से लेकर गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी आती है. 

ज्येष्ठ महीने में किसकी पूजा करनी चाहिए

ज्येष्ठ माह में सूर्य देव की पूजा का विधान माना गया है. इस महीने में सूर्य की तपत बढ़ जाती है. इसलिए सूर्यदेव को अर्घ्य देने से आरोग्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. ज्येष्ठ महीने में गंगा दशहरा भी पड़ता है. इस दिन गंगा नदी में स्नान करने और गंगा मैय्या की पूजा करने से पापों का नाश हो जाता है. इसके साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है.

ज्येष्ठ माह में नहीं करने चाहिए ये काम

ज्येष्ठ महीने में मसालेदार चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही सात्विक भोजन करना बेहद शुभ होता है. इसके अलावा लहसुन, राई के अलावा गर्म चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए. साथ ही इस माह में बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि इसका सेवन करने से संतान के लिए शुभ नहीं माना जाता है.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement