Advertisement

January 2024 Calendar: इस साल जनवरी 2024 में आने वाले हैं ये बड़े व्रत और त्योहार, यहां देखें तारीख और तिथि

नये साल का पहला महीना जनवरी बेहद खास माना जाता है. इसकी वजह वर्ष के पहले महीना और त्योहारों से भरा होता है. जनवरी में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं. 

Latest News
January 2024 Calendar: इस साल जनवरी 2024 में आने वाले हैं ये बड़े व्रत और त्योहार, यहां देखें तारीख और तिथि
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (January Month Tithi Vrat And Festival) नये साल की शुरुआत के साथ ही अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, वर्ष पहले महीने यानी 1 जनवरी की शुरुआत हो रही है. नये साल का पहला महीना जनवरी बेहद खास माना जाता है. इसकी वजह वर्ष के पहले महीना और त्योहारों से भरा होता है. जनवरी में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं. हर साल की तरह इस साल भी जनवरी में लोहड़ी, मकर संक्रांति से लेक सकट चौथ के व्रत और त्योहार पड़ेंगे. हालांकि इनकी तारीख और तिथि ग्रह और नक्षत्रों की वजह से बदलती रहती है. आइए जानते हैं इस बार जनवरी में पड़ने वाले मुख्य त्योहारों की तिथि और तारीख. यह है व्रत से त्योहारों की पूरी लिस्ट...

जनवरी में आने वाले व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट

3 जनवरी 2024 बुधवार- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
4 जनवरी 2024 गुरुवार- कालाष्टमी
7 जनवरी 2024 रविवार- सफला एकादशी
9 जनवरी 2024 मंगलवार- मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
11 जनवरी 2024 गुरुवार- पौष अमावस्या
13 जनवरी 2024 शनिवार- लोहड़ी
14 जनवरी 2024 रविवार- विनायक चतुर्थी
15 जनवरी 2024 सोमवार- पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति, खिचड़ी
16 जनवरी 2024 मंगलवार- माघ बिहु
17 जनवरी 2024 बुधवार- गुरु गोबिंद सिंह जयंती
18 जनवरी 2024 गुरुवार- मासिक दुर्गाष्टमी
21 जनवरी 2024 रविवार - पौष पुत्रदा एकादशी
23 जनवरी 2024 मंगलवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
25 जनवरी 2024 गुरुवार- पौष पूर्णिमा व्रत
26 जनवरी 2024 शुक्रवार- गणतंत्र दिवस, माघ प्रारंभ
29 जनवरी 2204 सोमवार- संकष्टी चतुर्थी, सकट चौथ

जनवरी 2024 में ग्रहों का फेरबदल

जनवरी माह में ग्रहों का गोचर भी होगा. इसमें बुध ग्रह 2 जनवरी 2024 को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 15 जनवरी को ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि से मकर राशि में गोचर करेंगे. इसी दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा. इसी के तीन दिन बाद यानि 18 जनवरी 2024 को शुक्र देव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे. ग्रहों के इस गोचर कर प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर पड़ेगा. हालांकि यह कुछ लोगों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित हो सकता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement