धर्म
इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त 2025 को है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करने के साथ ही मंत्र जाप का संकल्प लें. इसके बार भगवान श्रीकृष्ण प्रतिमा को रखकर घी का दीपक जलाएं. साथ ही मंत्रों का जाप करें
भगवान श्रीकृष्ण विष्णु जी के अवतार हैं. द्वापर युग में विष्णु जी ने अधर्म का नाश करने के लिए श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया. हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है. ये दिन ज्योतिष उपायों के लिए बहुत ही खास माना गया है. जन्माष्टमी पर कुछ खास मंत्रों का जाप किया जाए तो सभी संकट से बच सकते हैं. भगवान भक्तों की कामनाओं को पूर्ण कर सकते हैं. जानिए भगवान श्रीकृष्ण के कुछ अचूक मंत्र और उनके जाप की विधि…
इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त 2025 को है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करने के साथ ही मंत्र जाप का संकल्प लें. इसके बार भगवान श्रीकृष्ण प्रतिमा को रखकर घी का दीपक जलाएं. साथ ही मंत्रों का जाप करें.
मंत्र-1
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः:
लाभ- इस मंत्र के जाप से हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है. इसे भगवान श्रीकृष्ण के महामंत्र कहा जाता है.
मंत्र-2
ऊं गोकुल नाथाय नमः
लाभ- इस मंत्र के जाप से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं.
मंत्र-3
ऊं क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नमः
लाभ- अगर आप धन लाभ चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप करें.
मंत्र-4
ऊं नमो भगवते श्रीगोविन्दाय:
लाभ- वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है.
मंत्र-5
ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीकृष्णाय गोविंदाय गोपीजन वल्लभाय श्रीं श्रीं श्रीं
लाभ- अगर जीवन में बहुत ज्यादा परेशानी हो तो इस मंत्र का जाप करना चाहिए.
मंत्र-6
ऊं नमो भगवते नन्दपुत्राय आनन्दवपुषे गोपीजनवल्लभाय नम:
लाभ- इस मंत्र के जाप से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है.
मंत्र-7
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
लाभ- ये मंत्र बहुत ही चमत्कारी है. इसके जाप से भगवान की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से