Advertisement

कल से शुरू होगी Jagannath Rath Yatra, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ यात्रा पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी की जगन्नाथ यात्रा बहुत ही पवित्र और पावन पर्व है. जगन्नाथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ यात्रा करते हैं.

Latest News
कल से शुरू होगी Jagannath Rath Yatra, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ यात्रा पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

Jagannath Rath Yatra 2025

Add DNA as a Preferred Source

Jagannath Rath Yatra 2025 Start and End Date: जगन्नाथ यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को शुरू होकर दशमी तिथि तक चलेगी. इस साल 27 जून 2025 यानी कल भगवान जगन्नाथ यात्रा शुरू होगी. भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने और दर्शन करने से कष्ट दूर होते हैं और भगवान की कृपा मिलती है. आप इस यात्रा में शामिल होते हैं तो मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है.

भाई बालभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ यात्रा

भगवान जगन्नाथ भाई बालभद्र और बहन सुभद्रा के साथ 14 दिनों का एकांतवास करते हैं इसके बाद वह आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष द्वितीय तिथि को रथ यात्रा करते हैं. यह यात्रा कई दिनों तक चलती है. इस यात्रा में शामिल होने से आध्यात्मिक शांति और सुख-समृद्धि मिलती है. यह एक एक खास धार्मिक अनुष्ठान होता है. इसका आयोजन उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मंदिर में होता है.

कब समाप्त होगी जगन्नाथ रथ यात्रा?

जगन्नाथ रथ यात्रा 27 जून को शुरू होगी. यह रथ यात्रा 9 दिनों तक चलती है. जगन्नाथ रथ यात्रा का समापन 5 जुलाई को होगा. भगवान जगन्नाथ को कलयुग का प्रत्यक्ष देवता माना जाता है. उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मंदिर में भगवान विष्णु के दूसरे अवतार श्रीकृष्ण की उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ पूजा की जाती है.

जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी मान्यताएं

- भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत 12वीं से 16वीं शताब्दी के बीच हुई थी.
- ऐसी मान्यता है कि, भगवान कृष्ण ने अपनी मां के घर की याद में यह यात्रा आरंभ की थी.
- ऐसा भी कहा जाता है कि, भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा ने उनसे बाहर जाकर शहर देखने के लिए कहा. तब उन्होंने तीन रथ बनवाए और फिर तीनों भाई-बहन उन रथों पर बैठकर यात्रा की.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement