Advertisement

Indira Ekadashi 2024: इंदिरा एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना छीन जाएगी घर की सुख शांति

Pitru Paksha Ekadashi 2024: पितृ पक्ष की एकादशी तिथि का खास महत्व होता है. इस दिन व्रत करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.

Latest News
Indira Ekadashi 2024: इंदिरा एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना छीन जाएगी घर की सुख शांति

Indira Ekadashi 2024

Add DNA as a Preferred Source

Indira Ekadashi 2024 Rules: एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस समय पितृ पक्ष चल रहा है. कल 28 सितंबर आश्विन माह की शुक्ल पक्ष एकादशी मनाई जाएगी. हिंदू पंचांग में आश्विन माह की शुक्ल पक्ष एकादशी को इंदिरा एकादशी के रूप में मनाया जाता है. यह एकादशी पितृ पक्ष में पड़ती है ऐसे में इस दिन व्रत करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. इंदिरा एकादशी पर व्रत के साथ ही कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. इस दिन भूलकर भी कुछ कार्य नहीं करने चाहिए. इससे घर की सुख-शांति नष्ट हो सकती हैं.

इंदिरा एकादशी पर न करें ये कार्य
- एकादशी पर चावल का सेवन करना मना होता है. इस दिन भूलकर भी चावल नहीं खाने चाहिए. ऐसी मान्यता है कि, एकादशी पर चावल खाने से अगला जन्म कीड़े का मिलता है.

- आपको एकादशी की रात को भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और कीर्तन करना चाहिए. अगर आप सोना चाहते हैं तो बिस्तर पर न सोएं. एकादशी पर जमीन पर सोना चाहिए.

अक्टूबर माह में इस दिन है दशहरा, जानें तिथि, तारीख से लेकर पूजा विधि और महत्व

- एकादशी के दिन लहसुन-प्याज या मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. ध्यान रहे घर का कोई सदस्य भी इन चीजों का सेवन न करें. इस दिन तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए.

- व्रत व पूजन के लिए नहाकर साफ कपड़े पहनें. लेकिन ध्यान रहे काले व नीले रंग के वस्त्र न पहनें. पूजा और व्रत के लिए यह रंग अशुभ माने जाते हैं.

- घर में शांति से पूजा-पाठ करें और भगवान का ध्यान करें. भूलकर भी घर में कलेश का माहौल न बनाएं. ऐसा करने से भगवान नाराज होते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी समान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement