Advertisement

Jagganth Temple In London: लंदन में भगवान जगन्नाथ धाम के लिए इस बिजनेसमैन ने दान किए 254 करोड़ रुपये, यह है प्लान

Britain First Jagannath Temple: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में देश का पहला जगन्नाथ मंदिर बनाने के लिए ओडिया मूल के बिजनेसमैन बिस्वनाथ पटनायक ने 254 करोड़ रुपए दान किए हैं. 

Jagganth Temple In London: लंदन में भगवान जगन्नाथ धाम के लिए इस बिजनेसमैन ने दान किए 254 करोड़ रुपये, यह है प्लान

London में जगन्नाथ मंदिर बनाने के लिए ओडिया मूल के बिजनेसमैन ने दान किए ₹254 करोड़

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ब्रिटेन में भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल ब्रिटेन में संचालित एक धर्मार्थ संगठन लंदन में भगवान जगन्नाथ के पहले मंदिर के (First Jagannath Temple in UK) निर्माण की योजना बना रही है. मंदिर निर्माण के लिए ओडिया मूल के बिजनेसमैन बिस्वनाथ पटनायक (Biswanath Patnaik) ने 254 करोड़ रुपये दान किए हैं. इस मंदिर का निर्माण चैरिटी कमीशन इन इंग्लैंड में रजिस्टर्ड श्री जगन्नाथ सोसाइटी (SJS) की तरफ से किया जा रहा है. चैरिटी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मंदिर के लिए (Shree Jagannatha Mandir London) उपयुक्त भूमि की पहचान कर ली गई है और मौजूदा समय में वह खरीद के अंतिम चरण में है. ऐसे में उम्मीद जताई है कि मंदिर निर्माण का पहला चरण अगले साल के अंत तक हो जाएगा.

बिस्वनाथ पटनायक ने 254 करोड़ रुपये का किया दान

दरअसल फिननेस्ट ग्रुप के फाउंडर पटनायक और कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण इस मंदिर निर्माण के लिए दान करने वाले मुख्य लोगों में शामिल हैं. इस कड़ी में बिस्वनाथ पटनायक ने 254 करोड़ रुपये मंदिर को दान किए हैं. पटनायक की तरफ से 254 करोड़ रुपये फिननेस्ट ग्रुप की कंपनियां देंगी.  इसके अलावा ग्रुप ने मंदिर निर्माण के लिए 15 एकड़ जमीन खरीदने के लिए 71 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है. 

यह भी पढ़ें- नहीं लग रहा वीजा, आज ही करें हनुमान जी के दर्शन, फिर देखें चमत्कार

2021 में भगवान जगन्नाथ की मूर्ति की हुई थी प्राण-प्रतिष्ठा

साल 2021 में लंदन में पहली बार भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के अवतारों को भगवान विष्णु के दिव्य अस्त्र सुदर्शन चक्र के साथ श्री जगन्नाथ मंदिर की रस्मों के मुताबिक प्रतिष्ठित किया गया था. फिलहाल इन तीनों मूर्तियों को ब्रिटेन के सबसे पुराने साउथहॉल के श्री राम मंदिर में रखा गया है. लदन में बनने वाला यह मंदिर यूरोप का पहला जगन्नाथ मंदिर होगा. 

पटनायक ने लिया है दान का संकल्प

लंदन में रविवार को अक्षय तृतीया के मौके पर पहले श्री जगन्नाथ सम्मेलन का आयोजन किया गया था. जिसमें भारतीय हाईकमीशन के डिप्टी कमिश्नर सुजीत घोष और भारत के मंत्री संस्कृति अमीश त्रिपाठी भी मौजूद रहे. इनके अलावा पुरी के महाराज गजपति दिब्यसिंह देब, महारानी लीलाबती पट्टामहादेई के साथ इस आयोजन में शामिल हुए.

यह भी पढ़ें- MP के इस शिवलिंग का हर साल बढ़ता है आकार, जानिए इसके पीछे की अद्भुत कहानी

इसी सम्मेलन में पटनायक ने मंदिर के लिए 254 करोड़ रुपए दान करने का संकल्प लिया और उन्होंने कहा- मंदिर के सपने को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सभी श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ में विश्वास रखते हुए मिलकर काम करना होगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement