Advertisement

Lucky Sign in Vastu: अगर सुबह-सुबह कहीं दिखे पैसे तो समझ लीजिए होने वाली है आमदनी

Lucky Sign For Money: सुबह सुबह अगर कहीं पैसों के दर्शन हो जाए तो समझ लीजिए आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है और आपको आमदनी होगी, जानिए कैसे

Lucky Sign in Vastu: अगर सुबह-सुबह कहीं दिखे पैसे तो समझ लीजिए होने वाली है आमदनी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हमारे साथ कुछ भी गलत या सही होता है तो हम उसे शुभ और अशुभ (Auspicious) संकेत से जोड़ देते हैं. अगर सुबह सुबह हमारे साथ कुछ होता है तब भी हम उसे ज्योतिष शास्त्र (Jyotish) या वास्तु (Vastu) से जोड़कर देखते हैं, जैसे हाथों में खुजली होना, हाथों से पैसे गिर जाना आदि. Good luck Sign आईए जानते हैं अगर सुबह सुबह पैसों को लेकर आपके ये संकेत मिलते हैं तो समझ लीजिए आप लकी हैं और आप पर पैसों की बारिश होने वाली है 

सुबह पॉकेट से सिक्के का गिरना  

अगर आपकी जेब से पैसे गिरे तो समझ लीजिए आपको आमदनी होने वाली है. मां लक्ष्मी आपपर प्रसन्न हैं. व्यक्ति को तगड़ा धन लाभ होने वाला है.ज्योतिष के अनुसार यह अच्छा संकेत है 

हाथों में खुजली होना 

अगर आपके हाथों में खुजली हो रही है तो समझ लीजिए आपके पास पैसे आने वाले हैं. आज नहीं तो किसी और दिन आपको आर्थिक लाभ होगा 

यह भी पढ़ें- सावन के सोमप्रदोष व्रत का महत्व क्या है,कब है व्रत और पूजा विधि क्या है

हाथों से पैसे गिरना

अगर सुबह के समय किसी को पैसे दे रहे हैं और हाथ से गिर जाएं तो यह पैसे देने और लेने वाले दोनों लोगों के लिए शुभ होते हैं. यह बताता है कि आप दोनों को कहीं से धन लाभ होने वाला है. खासतौर पर यह फंसा हुआ पैसा वापस मिलने का संकेत है. 

किसी को झाड़ू लगाते हुए देखना 

अगर सुबह सुबह आप घर या घर के बाहर किसी को झाड़ू लगाते हुए देखते हैं इसका मतलब आपको आर्थिक लाभ होगा, आपके पास पैसे आएंगे, आपको आमदनी होगी 
 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement