धर्म
Vastu Defects Related to Running Horse: क्या आपके ऊपर उधारी पर उधारी चढ़ती जा रही है और अब क्रेडिट कार्ड की ईएमआई भी भारी पड़ने लगी है तो जरा अपने घर का ये वास्तु चेक कर लें. अक्सर लोग अपने घर में घोड़ो की तस्वीर लगाते हैं और कई बार छोटी सी भूल कंगाली का कारण बन जाती है.
Rules for putting picture of running horse in house: आजकल लोग न केवल घर वास्तु के आधार पर बना और खरीद रहे बल्कि घर के हर कोने-अतरे को वास्तु के हिसाब से सजाते हैं. लेकिन कई बार जानकारी न होने के कारण वास्तु के अच्छे उपाय भी काम नहीं आते या घर में खुशहाली लाने के बजाए परेशानी ले कर आते हैं. आज आपको उस तस्वीर के बारे में बताएंगे जिसे वास्तु में घर पर लगाना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है लेकिन गलत तरीके से लगाने से यही तस्वीर धन हानि का कारण बन जाती है.
आजकल घर में हर किसी के आपको भागते हुए घोड़ों की तस्वीर दिख जाएगी. ये वास्तु में बहुत ही शुभ माने गए हैं. ये तस्वीर देखने में अच्छी लगती है. साथ ही ये आपके कमरे की खूबसूरती भी बढ़ाती है. माना जाता है कि ये तस्वीर ऊर्जा, तरक्की और शुभ संकेत देती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप इस तस्वीर को गलत दिशा में लगाते हैं तो इसका कोई फायदा नहीं होता है. अगर आप दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर गलत दिशा में लगाते हैं तो ये फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है.
दक्षिण-पूर्व और दक्षिण में स्थापित न करें
अगर आपने अपने घर में दक्षिण पूर्व या दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाई है तो इस अग्नि क्षेत्र में जल तत्व का प्रभाव बढ़ जाता है. अगर दौड़ते हुए घोड़े का रंग हरा, सफेद या काला है तो जल तत्व का प्रभाव बढ़ जाता है. इस प्रकार ऐसा करने से धन तो आता है लेकिन टिकता नहीं है. इसके साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी नहीं मिलता है. इसके साथ ही गुस्सा भी बढ़ सकता है.
दक्षिण-पश्चिम में स्थापित भी न करें
अगर आप दक्षिण पश्चिम दिशा में घोड़े की तस्वीर लगाते हैं तो यह दिशा सबसे खतरनाक साबित हो सकती है. यह दिशा पृथ्वी तत्व की मानी जाती है. ऐसे में जब आप दौड़ते हुए घोड़े जैसी ऊर्जा का इस्तेमाल करते हैं तो घर में अस्थिरता आने लगती है. साथ ही नौकरी में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है.
घर में यहां भी न लगाएं ये तस्वीर
कई लोग बाथरूम और डिस्पोजल एरिया के पास दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाते हैं. हालांकि, यह जगह पहले से ही नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी हुई है. इसलिए अगर आप यहां घोड़े की तस्वीर लगाते हैं तो यह और भी नकारात्मक प्रभाव डालता है. इससे आपके करियर, रिश्तों और स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है.
सही दिशा क्या है?
अगर आप अपने घर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाना चाहते हैं तो इसके लिए उत्तर दिशा सबसे अच्छी है. यह दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है. अगर आप इस दिशा में घोड़े की तस्वीर लगाते हैं तो आपको अपने करियर में काफी सफलता मिल सकती है. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से