Advertisement

Warning Signs From Angels: ये 4 संकेत बताते हैं आपके आसपास मंडरा रही हैं दैवीय शक्तियां, बड़े बदलाव की ओर करती हैं इशारा

Warning Signs From Angels: मान्यता है कि जब भी हमारे आसपास दैवीय शक्तियां होती हैं, तो वे हमें कुछ संकेत देती हैं. यहां जानिए इन संकेतों के बारे में...

Warning Signs From Angels: ये 4 संकेत बताते हैं आपके आसपास मंडरा रही हैं दैवीय शक्तियां, बड़े बदलाव की ओर करती हैं इशारा

ये 4 संकेत बताते हैं आपके आसपास मंडरा रही हैं दैवीय शक्तियां

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जीवन में कभी न कभी आपने ऐसा (Hindu Dharma) अनुभव जरूर किया होगा कि आप किसी जगह पर पहली बार गए हैं लेकिन ऐसा लगता है (Warning Signs From Angels) कि पहले भी आ चुके हैं या कई बार घटनाओं के घटित होने से पहले ही आपको आभास हो जाता है. दरअसल ऐसे अनूठे अनुभवों के पीछे दैवीय शक्तियां होती हैं, जो व्यक्ति को कई तरह की चेतावनियां देती हैं. आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं ऐसे (Protective Angels Warning You Of Danger) ही  कुछ संकेतों के बारे में जिनके जरिए दैवीय शक्तियां हमें चेतावनी देती हैं, तो आइए जानते हैं इन खास संकेतों के बारे में...

दैवीय शक्ति की चेतावनी के संकेत 

कान में कुछ कहने की आवाज

कई बार हमारे आसपास कोई नहीं होता है तब भी हमें कान में किसी के कुछ कहने की आवाज सुनाई देती है. ऐसे में हो सकता है ये दैवीय शक्ति के आसपास होने का इशारा हो या हो सकता है दैवीय शक्ति आपसे कुछ कहना चाहती हैं. ऐसे में अगर आपको ऐसा संकेत मिले तो आप सजग हो जाएं. 

यह भी पढ़ें - Guruwar Upay: भाग्य को कोसने की बजाय गुरुवार को कर लें ये उपाय, किस्मत चमकते नहीं लगेगी देर, मिलेगी सुख-समृद्धि

पंखों का दिखना

अध्‍यात्‍म और अलौकिक शक्तियों की दुनिया में पंखों को शक्तियों की निशानी माना गया है. ऐसे में अगर आपको अचानक बार-बार कहीं ना कहीं पंख दिखने लगें तो यह आपको बताते हैं कि आपके आसपास कोई शक्ति है. इस स्थिति में अगर आप मुश्किल में हैं तो आप उस शक्ति से मदद मांग सकते हैं और यह आपको मदद करेगी. 

दैवीय या विशेष अंकों का दिखना

अध्‍यात्‍म में कुछ अंकों को विशेष माना गया है, जिनको एंजिल नंबर भी कहा जाता है. दरअसल ये अंक 3 और 8 हैं. अगर आपको बार-बार ये अंक दिखाई दें तो समझ जाएं कि आपके आसपास दैवीय शक्ति है और यह कोई संदेश आप तक पहुंचाना चाहती है.  ऐसे में अलर्ट रहें और आपने माहौल-स्थितियों को लेकर सजग हो जाएं. 

यह भी पढ़ें - Vastu Dosh Upay: वास्तु अनुसार गलत दिशा में है घर के किचन और बाथरूम, बिना तोड़-फोड़ ऐसे दूर करें दोष

किसी घटना का पूर्वाभास 

कभी कभी हमें कुछ घटनाओं का पूर्वाभास हो जाता है, जिसे इंट्यूशन होना भी कहते हैं. दरअसल ये संकेत बताते हैं कि दैवीय शक्ति आपके साथ हैं और वे आपको आने वाले समय में होने वाली घटनाओं के बारे में चेतावनी दे रहे हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement