Advertisement

जुलाई का महीना आपकी राशि के लिए कैसा होगा? जानें किसके हिस्से तरक्की और किसके हिस्से आएगी तबाही

How will the month of July be for all the 12 zodiac signs: जुलाई का महीना कल यानी मंगलवार से शुरू हो रहा है. ये महीना सभी राशियों के लिए मिलाजुला होगा. लेकिन कुछ के लिए बहुत अच्छा तो किसी के लिए खराब भी हो सकता है.

Latest News
जुलाई का महीना आपकी राशि के लिए कैसा होगा? जानें किसके हिस्से तरक्की और किसके हिस्से आएगी तबाही

जुलाई का महीना आपकी राशि के लिए कैसा होगा

Add DNA as a Preferred Source

July's Fortune: ग्रहों की चाल से यह पता चलता है कि जुलाई का महीना हर राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है. हालांकि, कुछ राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा. जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा चलिए विस्तार से जानें.

जुलाई का महीना कुछ राशियों के लोगों के लिए खास रहने वाला है. इस महीने बृहस्पति, शनि, सूर्य और बुध ग्रह अपनी स्थिति और चाल बदलेंगे. इस बदलाव का कुछ राशियों के लोगों पर गहरा असर पड़ सकता है. महीने की शुरुआत में 9 जुलाई को बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. 13 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री होंगे. 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे और 18 जुलाई को बुध वक्री होंगे, ऐसे में कुछ राशियों के लोगों को संभलकर रहना होगा. जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा.

मेष राशि

जुलाई का महीना मेष राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. इस महीने आपको अपने पैसे का निवेश सही तरीके से करना चाहिए. इस महीने आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा. आप पुराने दोस्तों और परिवार से मिल सकते हैं. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. आपके दैनिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं. आर्थिक दृष्टि से यह अवधि आपके लिए लाभकारी रहेगी.

वृषभ राशि

जुलाई का महीना वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. इस महीने आपके सपने पूरे होंगे. आप प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के बारे में सोच सकते हैं. करियर या बिजनेस के चलते आपको यात्रा करनी पड़ सकती है. बिजनेस करने वालों के लिए यह समय अच्छा रह सकता है. छात्रों को अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा. हालांकि, काम के सिलसिले में आप पर दबाव रहेगा. रिश्तों में हमेशा मधुरता बनी रहेगी.

मिथुन राशि

जुलाई का महीना मिथुन राशि वालों के लिए खास रहेगा. ये लोग करियर और व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण बड़े फैसले ले सकते हैं. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी मिल सकती है या मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है. अगर आप किसी परेशानी में हैं तो वह समस्या दूर हो जाएगी. व्यापार में फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए जुलाई का महीना मिला-जुला रहेगा. कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. आपको अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. किसी से भी बहस करने से बचें. महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी. इन लोगों को कड़ी मेहनत करनी होगी. आप कोई भी काम लापरवाही से नहीं कर पाएंगे.

सिंह राशि

जुलाई का महीना सिंह राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा. व्यापार करने वालों के लिए यह महीना काफी फायदेमंद रहेगा. आय के स्रोत बढ़ेंगे. अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने जा रहे हैं तो यह महीना अच्छा है. इस महीने आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठों से मार्गदर्शन मिलेगा. परिवार में मतभेद खत्म होंगे.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को जुलाई के महीने में किस्मत का साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, अनावश्यक खर्चों से बचें. आप लंबी अवधि की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं. जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे.

तुला राशि

जुलाई का महीना तुला राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहेगा. इस महीने में ये लोग अपने काम को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़ करेंगे. घरेलू विवाद आपके मन को परेशान कर सकते हैं. कामकाजी लोगों को कार्यस्थल पर तनाव का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में सकारात्मक बदलाव दिखने लगेंगे.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए जुलाई का महीना मिलाजुला रहेगा. इन लोगों को अपने खान-पान, वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा स्वास्थ्य और रिश्ते दोनों खराब हो सकते हैं. कोई भी निर्णय लेते समय सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए जुलाई का महीना सामान्य रहेगा. कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं. सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे. इन लोगों को पदोन्नति मिल सकती है. जुलाई के मध्य तक पैतृक संपत्ति मिलने में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं. आय में वृद्धि की संभावना रहेगी.

मकर राशि

जुलाई का महीना मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा. इस महीने आपके खर्चे आपकी आमदनी से ज़्यादा रहेंगे. इस महीने आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है. अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो यह महीना आपके लिए अनुकूल है.

कुंभ राशि

जुलाई का महीना कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. इस दौरान आपके मनचाहे काम पूरे हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी सराहना होगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. आप धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं. करियर और व्यापार के लिए यह महीना अच्छा है.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह महीना मिलाजुला रहेगा. अगर आप कोई नई योजना बना रहे हैं तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी. आपको किसी काम में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए. कार्यक्षेत्र में आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले की चिंता दूर होगी.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और ज्योतिष ग्रह-नक्षत्र की गणनाओं पर आधारित है. डीएनए इसकी पुष्टी नही करता है.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement