Advertisement

Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ जाने के लिए नहीं निकाल पा रहे हैं समय, जानें एक दिन में कैसे कर सकते हैं वापसी

Prayagraj Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश प्रयागराज में संगम किनारे महाकुंभ का आयोजन हो रहा है. यह महाकुंभ 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान आप कभी भी महाकुंभ जा सकते हैं.

Latest News
Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ जाने के लिए नहीं निकाल पा रहे हैं समय, जानें एक दिन में कैसे कर सकते हैं वापसी

Mahakumbh Mela 2025

Add DNA as a Preferred Source

How to Explore Mahakumbh in One Day: महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किया गया है. यहां पर करोड़ों की संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान हैं. महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हो चुकी है जो 26 फरवरी तक चलेगा. महाकुंभ में देश ही नहीं दुनिया भर से लोग पहुंच रहे हैं. अगर आप भी महाकुंभ में जाने का प्लान बना रहे हैं और आपके पास लंबा समय नहीं है तो एक दिन में प्रयागराज (Explore Mahakumbh in One Day) जा सकते हैं. दिल्ली से एक दिन में कुंभ जाना है तो आप फ्लाइट (Delhi to Prayagraj Flight) से जा सकते हैं. आइये आपको बताते हैं कि, एक दिन में महाकुंभ कैसे एक्सप्लोर कर सकते हैं.

दिल्ली से प्रयागराज कैसे जाएं?

दिल्ली से प्रयागराज जाने के लिए आपके पास कई ऑप्शन हैं. आप बस, ट्रेन और सड़क मार्ग से अपने वाहन के जरिए जा सकते हैं. लेकिन इसमें आपको अधिक समय लग सकता है. एक दिन में महाकुंभ घूमकर आना चाहते हैं तो आपको हवाई जहाज से जाना पड़ेगा. फ्लाइट से आने-जाने में आपका खर्च काफी हद बढ़ सकता है. चलिए आपको एक दिन में महाकुंभ घूमने के पूरे प्लान के बारे में बताते हैं.


मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, हेलिकॉप्टर से बरसे फूल, जानें कैसे संगम पर बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़


क्या होगा पूरा शेड्यूल?

कम समय में महाकुंभ जाने के लिए आप सुबह के समय की फ्लाइट लेकर प्रयागराज पहुंच जाएं. दिल्ली एयर पोर्ट से आप सीधे प्रयागराज पहुंच सकते हैं. वहां से टैक्सी के जरिए संगम तट पहुंचकर स्नान करें. इसके बाद बड़े हनुमान जी का मंदिर और नाग वासुकी मंदिर में दर्शन करें. आप दिनभर महाकुंभ और मंदिर के दर्शन के बाद शाम को फ्लाइट लेकर वापस दिल्ली आ सकते हैं. इस तरह आप एक दिन में ही प्रयागराज जाकर महाकुंभ जाकर आ सकते हैं.

क्या रहेगा फ्लाइट का समय?

जल्दी प्रयागराज पहुंचने के लिए सुबह की फ्लाइट ले सकते हैं. इसके बाद पूरे दिन महाकुंभ और प्रयागराज में घूमने और मंदिरों के दर्शन के बाद शाम की फ्लाइट से वापस आ सकते हैं. हालांकि, अगर आपके पास अधिक समय है तो आप दिल्ली से बस या ट्रेन के जरिए 2-3 दिन में महाकुंभ से घूमकर आ सकते हैं.

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement