Advertisement

Krishna Age: क्या आप जानते हैं कि इस जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण कितने साल के हो जाएंगे? 

इस बार जिस तरह से जन्माष्टमी की तिथि पड़ी है, उससे लोग जन्माष्टमी कब मनाए इसे लेकर कंफ्यूज हैं. 15 अगस्त या 16 अगस्त किस दिन कान्हा का जन्मदिन होगा और इस जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण कितने साल के होंगे, चलिए विस्तार से जानें.

Latest News
Krishna Age: क्या आप जानते हैं कि इस जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण कितने साल के हो जाएंगे? 

इस जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण कितने साल के हो जाएंगे?

Add DNA as a Preferred Source

भगवान कृष्ण का जन्मदिन 15 अगस्त को होगा या 16 अगस्त को, इसे लेकर आपको कंफ्यूजन हैं तो जान लें इस बार जन्माष्टमी 15 अगस्त को नहीं, बल्कि 16 अगस्त, शनिवार को मनाई जाएगी. हालांकि, व्रत की तिथि 15 और 16 अगस्त के बीच है.

पूजा का मुहूर्त भी इसी दिन है. निशीथ पूजा का समय 16 अगस्त को रात्रि 12:01 बजे से 12:46 बजे तक है. इस दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है लेकिन क्या आपको ये पता है कि कान्हा साल 2025 में कितने साल के हो जाएंगे. तो चलिए जन्माष्टमी के विशेष अवसर पर ये जानते हैं. उससे पहले ये जान लें कि जन्माष्टमी व्रत का पराण कब करना होगा.

जन्माष्टमी व्रत का पराण

व्रत का पारण अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र के समाप्त होने पर होता है. इस बार पारण का लग्न अगले दिन 17 अगस्त को सूर्योदय के बाद होगा.
   
क्यों है जन्माष्टमी को लेकर कंफ्यूजन?

जन्माष्टमी हमेशा ही दो दिन होती है क्योंकि स्मार्त और वैष्णव संप्रदायों भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव अलग-अलग मनाते हैं. 

वैष्णव परंपरा के अनुसार

इस्कॉन वैष्णव समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है. वैष्णव पंथ 16 अगस्त को जन्माष्टमी की मुख्य तिथि मानाएंगे. वे वास्तव में अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र पर विशेष बल देते हैं.
  
स्मार्त समुदाय के अनुसार

वहीं, स्मार्त समुदाय थोड़ा ज़्यादा जटिल अनुष्ठान करता है. वे रात्रि काल को प्राथमिकता देते हैं. उनके लिए सिर्फ़ यही मायने रखता है कि अष्टमी तिथि कितनी देर तक रहती है. दरअसल, वे ज्योतिष के ग्रहण के दिनों और तिथियों के अनुसार तय करते हैं कि जन्माष्टमी की शुभ घड़ी कब आएगी इसलिए ये 15 अगस्त को जन्माष्टमी मनाएंगे.
  
इस साल कितने वर्ष के हो जाएंगे कान्हां?

इस साल यानी 2025 में भगवान कृष्ण का 5252 साल के हो जाएंगे. बता दें कि भगवान कृष्ण का जन्म 3227 ईसा पूर्व हुआ था.

यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. डीएनए  इसकी पुष्टि नहीं करता.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement