धर्म
Centipede Auspicious Sign: होली के दिन अगर आपको घर के इन जगहों पर कनखजूरा दिख जाए, तो यह बेहद ही शुभ माना जाता है.
डीएनए हिंदी: इस बार 7 मार्च यानी फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन (Holika dahan) किया जाएगा और उसके अगले दिन चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को होली मनाई जाएगी. होलिका दहन और होली से जुड़ी कई मान्यताएं हैं (Holi Astrological Significance). इसके अलावा एक ऐसा जीव है, जिसका होली के दिन दिखना बेहद ही शुभ माना जाता है (Centipede Auspicious Sign). वो एक जीव है कनखजूरा, होली के दिन अगर कनखजूरा दिख जाए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कनखजूरा एक तरह से राहु का प्रतीक है, जिसे छाया ग्रह में गिना जाता है. ऐसे में होली के दिन अगर आपको कनखजूरा दिख जाए (Astro Tips For Kankhajura), तो समझ लीजिए कि आपका भाग्य चमकने वाला है.
होली के दिन कनखजूरा दिखने का शुभ प्रभाव (Auspicious Effect Of Seeing Centipede)
घर के मेन गेट पर
अगर आपको होली के दिन घर के मेन गेट पर कनखजूरा दिखता है तो इसका मतलब है कि आपके घर से विपदा दूर होने वाली है.
यह भी पढ़ें - Holi 2023 Date: 7 या 8 मार्च कब है होली? जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त-तिथि व इससे जुड़ी पौराणिक कथा
सीढ़ियों के नीचे
इसके अलावा अगर होली के दिन आपको अपने घर की सीढ़ियों के नीचे कनखजूरा दिख जाए तो ऐसा माना जाता है कि इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है.
घर के मंदिर के पास
मान्यता है कि अगर घर में पूजा के मंदिर के पास कनखजूरा दिखता है, तो इससे घर में संपन्नता आने का संकेत मिलता है.
यह भी पढ़ें - Holi 2023 Upay: होली पर करें ये 6 उपाय, कष्टों से मुक्ति के साथ धन संपत्ति से भर जाएगा घर
मरा हुआ कनखजूरा
इसके अलावा अगर आपको होली के दिन मरा हुआ कनखजूरा दिख जाए, तो समझ जाइए की आप पर आने वाली कोई विपदा टल गई है.
सपने में कनखजूरा दिखना
होली के दिन अगर आपको सपने में भी कनखजूरा दिख जाए तो यह कोई शुभ समाचार मिलने का संकेत माना जाता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं