Advertisement

Hindu Nav Varsh 2024: आज हिंदू नववर्ष पर बन रहे हैं ये 3 शुभ राजयोग, इन 4 राशि वालों को होगा खूब धनलाभ

Vikram Samvat 2081 Rashifal: हिंदू नववर्ष पर तीन शुभ योग बन रहे हैं. यह योग इन राशियों के लिए शुभ साबित होंगे. इन्हें सालभर मां लक्ष्मी की कृपा मिलेगी.

Latest News
Hindu Nav Varsh 2024: आज हिंदू नववर्ष पर बन रहे हैं ये 3 शुभ राजयोग, इन 4 राशि वालों को होगा खूब धनलाभ

Hindu Nav Varsh Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Hindu Nav Varsh 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है. इस दिन हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है. आज चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष संवत 2081 की शुरुआत हो रही है. 9 अप्रैल को 3 शुभ राजयोग (Auspicious Yoga) में नया साल शुरू हो रहा है. आज अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और राजयोग शश का निर्माण हो रहा है. यह कई राशियों के लिए शुभ समय (Hindu Nav Varsh 2024 Rashifal) रहेगा. इन 4 राशि वालों पर पूरे साल मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी. आइये इनके बारे में बताते हैं.

हिंदू नववर्ष पर इन राशि वालों को होगा लाभ
मेष राशि

हिंदू नववर्ष मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ होगा. आप मानसिक तनाव से परेशान है तो इससे मुक्ति मिलेगी. किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. आपके लिए यह साल अच्छा रहेगा और आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा. आपको खूब धनलाभ होगा.


हिंदू नववर्ष पर अपने करीबियों को दें शुभकामनाएं, यहां से भेजें खास संदेश


मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को नए साल में आय में वृद्धि होगी और खूब मुनाफा होगा. आपके विदेश यात्रा पर जाने के संयोग भी बन रहे हैं. करियर में आपको नए अवसर मिलेंगे. यह समय मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. पुरानी संपत्ति को बेचने से भी धनलाभ हो सकता है.

सिंह राशि

सिहं वालों के लिए समय शुभ रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी और नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है. करियर और कारोबार के मामले में शुभ समय रहेगा. आपका दांपत्य जीवन भी सुखमय होगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के रिश्तों में प्यार बढ़ेगा. इन्हें शुभ समाचार मिलेगा और समय आपके लिए अच्छा रहेगा. यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से भी अच्छा रहेगा. आपको धनलाभ होगा. इस समय निवेश करने से आपको लाभ होगा. धनलाभ होने से आर्थिक संकट दूर होगा.

 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement