Advertisement

Heart Line Palmistry: हथेली में टूटी हुई हृदय रेखा देती है ये संकेत, मुश्किल होती है लव लाइफ

हथेली में मौजूद रेखाओं के जरिए भविष्य के गर्भ में झांका जा सकता है और कई बातों का अनुमान लगाया जा सकता है, यहां जानें हृदय रेखा से क्या संकेत मिलता है

Heart Line Palmistry: हथेली में टूटी हुई हृदय रेखा देती है ये संकेत, मुश्किल होती है लव लाइफ

हथेली में टूटी हुई हृदय रेखा देती है ये संकेत

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  Heart Line Palmistry Meaning In Hindi what Does Broken Heart Line Means) व्यक्ति की हथेली में कई तरह की रेखाएं होती हैं जो व्यक्ति के जीवन से जुड़े तमाम विषयों जैसे धन-दौलत, आयु, मान-सम्मान, नौकरी से संबंधित तमाम बातों को दर्शाती हैं(Palmsitry). 

हस्तरेखा शास्त्र से कई बातों का अनुमान मिल जाता है. ऐसे में हथेली की रेखाओं के जरिए भविष्य के गर्भ में झांका जा सकता है. व्यक्ति के हाथों की हार्ट लाइन यानी हृदय रेखा (Heart Line Palmistry) से कई चीजों का पता चलता है. हथेली में कनिष्ठिका उंगली यानी बुध पर्वत के नीचे हृदय रेखा होती है. इसे मैरिज लाइन या प्रेम रेखा कहा भी कहा जाता है. इसके जरिए व्यक्ति की मैरिज लाइफ और लव लाइफ के बारे में पता चलता है साथ ही इससे व्यवहार के बारे में भी जाना जा सकता है. आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बता रहे हैं हृदय रेखा के बारे में जो जीवन से जुड़ी कई चीजों का संकेत देती है.

हथेली में यहां होती है हृदय रेखा

Heart Line

हथेली में कनिष्ठिका अंगुली यानी बुध पर्वत के नीचे हृदय रेखा मौजूद होती है. इसे प्रेम रेखा या विवाह रेखा भी कहते हैं. इस रेखा के जरिए व्यक्ति की लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के बारे में जानकारी देती है. इसके अलावा इस रेखा के जरिए व्यक्ति के व्यवहार के बारे में भी पता लगाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: हाथ की रेखा से जानें कैसा होगा आपका होने वाला जीवनसाथी

पार्टनर से करते हैं बहुत प्यार 

Love Life

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के हाथ में कोई रेखा बुध पर्वत से शुरू होकर गुरु और शनि पर्वत के बीच अंगुलियों के मिलने वाले भाग तक जाती हो तो यह यह रेखा बेहद शुभ मानी जाती है. ऐसे लोग अपने जीवन साथी से बहुत प्यार करते हैं. इसके अलावा ये लोग अपनी लव लाइफ की छोटी छोटी गलतियों पर ज्यादा सवाल नहीं उठाते हैं भावुक होते हैं. ये लोग रिश्तों को काफी महत्व देते हैं.

स्वभाव से चतुर होते हैं चतुर 

Palmistry

जिस व्यक्ति की हृदय रेखा लाल और गहरी होती है वे लोग थोड़े चतुर प्रवृत्ति के होते हैं. ये लोग किसी भी बुरा आदत का शिकार बड़ी आसानी से बन जाते हैं. जिसके चलते इन लोगों को खुद को सेहत के मामले में बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है. 

शनि पर्वत तक जाने वाली हृदय रेखा

Palmistry

जिस भी व्यक्ति की हथेली शनि पर्वत के नीचे तक जाती है, उनका पैसों से अधिक लगाव होता है. ऐसे में इस तरह की रेखा वाले जातक प्रेम संबंधों को कम तवज्जो देते हैं, ये लोग पहले खुद के बारे में सोचते हैं उसके बाद ही किसी अन्य के बारे में.

यह भी पढ़ें: Unusual During Worship: पूजा करते हुए बुरे विचार और छींक का आना, देता है इन बातों का संकेत 

हृदय रेखा का टूटा होना

Broken Heart line 

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हृदय रेखा बीच में से टूटी हुई हो तो ऐसे लोगों को प्यार में धोखा मिलने की संभावना ज्यादा होती है, ऐसे लोगों को बहुत जल्दी जल्दी प्यार हो जाता है, लेकिन ज्यादा लंबे समय तक ये लोग किसी एक रिश्ते में टिके नहीं रह पाते.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement