Advertisement

Hast Rekha Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बताती हैं आपका स्वास्थ्य, पैसे और व्यापार का भविष्य

Hast Rekha Palmistry : हस्त रेखा के अनुसार हथेली की ये रेखाएं बताती हैं कि आपके पास क्यों नहीं टिकता है पैसा, क्या है इसकी वजह

Hast Rekha Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बताती हैं आपका स्वास्थ्य, पैसे और व्यापार का भविष्य

हथेली की ये रेखाएं बताती हैं आपके पास क्यों नहीं टिकता पैसा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Hast Rekha Palmistry - व्यक्ति की हथेली की रेखाएं उसके जीवन से जुड़े कई राज बताती हैं.  इन रेखाओं के जरिए ना सिर्फ आप अपना भविष्य जान सकते हैं बल्कि आप आर्थिक स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. (Palmistry Tips). हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई चीजों की जानकारी उनकी हाथ की रेखाओं से प्राप्त किया जा सकता है. ऐसे में नौकरी में प्रमोशन हो या फिर व्यापार में वृद्धि इनमें व्यक्ति के हाथ की रेखाएं भी काफी हद तक जिम्मेदार हो सकती हैं. 

भाग्य रेखा 

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर आपकी हथेली पर भाग्य रेखा मोटी से पतली हो रही है तो आपको व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है. इसके अलावा नए व्यापार से भी आपको लाभ मिल सकता है. वहीं अगर मंगल और शनि ग्रह प्रतिकूल हों या फिर उनकी दशा ठीक ना हो तो इससे आपको हानि हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: हाथ की रेखा से जानें कैसा होगा आपका होने वाला जीवनसाथी

अगर हथेली पर भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू होते हुए सीधे शनि पर्वत पर जाती है तो इसका मतलब है कि व्यक्ति दूसरों पर ज्यादा से ज्यादा निर्भर रहता है. वह अपने कार्य के लिए दूसरों की मदद व सलाह लेता है. 

जीवन रेखा 

अगर आपकी हथेली पर भाग्य रेखा और जीवन रेखा एक साथ है या जीवन रेखा सीधी हो और मंगल पर्वत पर कई रेखा हो तो धन की स्थिति बेहद खराब होती है. 

मस्तिष्क रेखा

व्यक्ति हथेली पर अगर भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा पर रुकी हुई हो और दोनों का जोड़ भी लंबा हो और साथ ही मंगल रेखा पर एक से अधिक रेखाएं हो तो ऐसी स्थिति में लक्ष्मी का आगमन तो होता ही है लेकिन इसके साथ कई समस्याएं भी आती है.  ऐसे में इनको सुलझाने में सारा धन खर्च हो जाता है. 

यह भी पढ़ें: हथेली में टूटी हुई हृदय रेखा देती है ये संकेत, मुश्किल होती है लव लाइफ

मणिबंध 

व्यक्ति के मणिबंध के अंदर से अगर भाग्य रेखा निकलकर मध्यमा यानी बीच वाली उंगली के तीसरे पर्वत तक पहुंत जाए तो उनको भारी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा वह जितना मेहनत करते हैं, उतना ही धन खर्च भी होता है. इसलिए ऐसे लोग हमेशा आर्थिक परेशानी में रहते हैं

शुक्र पर्वत पर क्रॉस का निशान 

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर हथेली की कोई रेखा शुक्र पर्वत से निकलकर मंगल पर्वत तक जाए तो ऐसे व्यक्तियों के पास भी पैसा कम टिकता है. इसके अलावा अगर शुक्र पर्वत पर कोई क्रॉस का निशान हो तो वे भी पैसा बचाने में असफल रहते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement