Advertisement

Hariyali Teej Shringar 2025: हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों लगाती हैं आलता और पहनती हैं हरे रंग की चूड़ियां, जानें इसका महत्व

हरियाली तीज पर महिलाएं श्रृंगार में हरे रंग का विशेष रूप से इस्तेमाल करती हैं. इनमें हरे रंग कपड़ों से लेकर मेहंदी, चूड़ी और बिंदी शामिल है. साथ ही महिलाएं पैरों में आलता जरूर लगाती हैं. 

Latest News
Hariyali Teej Shringar 2025: हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों लगाती हैं आलता और पहनती हैं हरे रंग की चूड़ियां, जानें इसका महत्व
Add DNA as a Preferred Source

हरियाली तीज शादीशुदा यानी सुहागिनों का बड़ा त्योहार है. इस बार हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती है. साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करती है. हरियाली तीज पर महिलाएं श्रृंगार में हरे रंग का विशेष रूप से इस्तेमाल करती हैं. इनमें हरे रंग के कपड़ों से लेकर मेहंदी, चूड़ी और बिंदी शामिल है. साथ ही महिलाएं पैरों में आलता जरूर लगाती हैं. आइए जानते हैं कि इस दिन महिलाओं द्वारा हरे रंग की ही चीजों को धारण करना और आलता लगाने का क्या महत्व है...

आलता से जुड़ी ये है खास मान्यता

महावर मां लक्ष्मी से जुड़ा है. इसे सिर्फ विवाहित महिलाएं ही नहीं, कुंआरी कन्याएं भी लगाती हैं.  कुछ जगहों पर बेटी के जन्म के बाद गृह प्रवेश के समय या नवरात्रि पूजन में कुंवारी कन्याओं के पैरों में महावर लगाया जाता है. घर में इसकी छाप भी लगाई जाती है. इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है.

इस दिशा में बैठकर नहीं लगवाना चाहिए महावर

महावर को घर की एक विशेष दिशा में बैठकर लगाना चाहिए. इसे गलती से भी दक्षिण दिशा में बैठकर नहीं लगाना चाहिए. इसके अलावा मंगलवार के दिन भी महावर नहीं लगाना चाहिए. इस दिन आलता लगवाना अशुभ माना जाता है. इसके अलावा अगर घर में किसी की मृत्यु होने पर भी इसे लगाने से परहेज करना चाहिए. 

हरियाली तीज पर हरे रंग का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को हरियाली और प्रकृति बहुत ही प्रिय है. इसलिए भगवान शिव को समर्पित हरियाली तीज के दिन जो महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां, साड़ी पहनती है, . उन्हें महादेव और मां पार्वती अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं. इनके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement