धर्म
इस दिन महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. इनमें 3 राशियों हैं, जिसकी महिलाओं को मनचाहा जीवनसाथी और लाभ मिलेगा.
Hariyali Teej 2025: हरियाली अमावस्या के बाद हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है. यह त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. महिलाएं इस दिन भगवान शिव और मां गौरी की पूजा अर्चना करने के साथ ही व्रत रखती हैं. इसके साथ ही कुंवारी लड़कियां अच्छे जीवनसाथी या मनचाहा पार्टनर के साथ विवाह करने की इच्छा रखती है. इस साल हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को है. ये दिन बेहद महत्वपूर्ण है. इस दिन महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. इनमें 3 राशियों हैं, जिसकी महिलाओं को मनचाहा जीवनसाथी और लाभ मिलेगा...
जब भी चंद्रमा और मंगल एक साथ एक ही राशि में विराजमान होते हैं. तब महालक्ष्मी राजयोग बनता है. इस बार यह योग हरियाली तीज से एक दिन पहले 26 जुलाई 2025 को दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर बनेगा, जब चंद्र ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे. यहां पहले ही मंगल विराजमान हैं. ऐसे में मंगल-चंद्रमा की युति महालक्ष्मी राजयोग बनाएंगी. यह योग व्यक्ति को धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्रतीक माना गया है. इसके बनते ही व्यक्ति आर्थिक रूप से मजबूत हो जाता है.
मेष राशि की महिलाओं के लिए हरियाली तीज लाभदायक होगा. इनके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा. जिनकी शादी नहीं हुई है. शिव-गौरी की कृपा से जल्द ही उनका विवाह हो सकता है. मनचाहे लाइफ पार्टनर के साथ विवाह में आ रही अड़चने भी दूर हो जाएंगी. मंगल के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यापार में बड़ी डील्स हाथ लग सकती हैं.
मिथुन राशि की महिलाओं के लिए हरियाली तीज बेहद शुभ साबित होगा. इसकी वजह इनकी कुंडली पर राजयोग का शुभ प्रभाव पड़ना है. इससे व्यक्ति के जीवन में सुख शांति का संचार होगा. पति पत्नी के रिश्तों में मिठास आएगी. साथ ही आपकों मानसिक शांति मिलेगी. इस त्योहार के साथ ही आर्थिक रूप से बढ़ोतरी होगी. पुराने निवेश से पैसा आएगा. व्यासाय में बड़ा मुनाफा मिल सकता है.
हरियाली तीज पर महालक्ष्मी राजयोग का लाभ सिंह राशि के जातकों को मिलेगा. खासकर इस राशि की व्यापार से जुड़ी महिलाओं की काम में बढ़ोतरी होगी. घर परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाली स्त्रियों को नौकरी के और अच्छे अवसर मिल सकते हैं. इसके साथ ही विवाह के लिए पार्टनर प्रपोज कर सकता है.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.