Advertisement

Happy Chhath Puja Wishes in Hindi: इन प्यार भरे संदेशों से अपनों को दें छठ पूजा की शुभकामनाएं

Chhath Puja Wishes: अपने परिवार और मित्रों को भेजें छठ की शुभकामनाएं और बनाएं उनका दिन खास इससे सूर्य देव और छठ मैया की आप पर बरसेगी कृपा.

Latest News
Happy Chhath Puja Wishes in Hindi: इन प्यार भरे संदेशों से अपनों को दें छठ पूजा की शुभकामनाएं

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिवाली के जाते ही भारतीय समाज का एक बड़ा वर्ग छठ पूजा (Chhath Puja wishes in hindi) की तैयारी में लग जाता है. छठ का यह पावन पर्व (Chhath Pooja wishes) कार्तिक मास की चतुर्थी से शुरू होकर 4 दिनों तक चलता है. छठ पूजा यूपी, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में बड़ी ही धूम-धाम से मनाई जाता है. हिंदू धर्म में छठ के उपवास को सबसे मुश्किल व्रत भी माना जाता है. इसमें व्रत रखने वाले लगातार 36 घंटे के लिए बिना कुछ खाए पिए उपवास करते हैं.  छठ पूजा (Chhath Puja ki Shubhkamnaye) में सूर्य देव और छठ मैया की पूजा की जाती है. इसमें उगते सूरज और डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. इस पर्व पर किसी नदी, झील, तालाब पर लोग एकत्र होते हैं और त्योहार से जुड़ी सभी परंपराओं को अच्छे से पूरा करते हैं.  

 

यह भी पढ़ें- छठ में किस देवी की होती है पूजा, जानिए इस पर्व का खगोलीय महत्व

छठ के महापर्व (Chhath Puja Shayari) पर लोग तमाम तरह के पकवान बनाते हैं और प्रसाद के रूप में अपने प्रियजनों को देते हैं ताकि छठ मैया और सूर्य देव की कृपा उन सभी पर बनी रहे. इतना ही नहीं छठ पर अपनों की मंगल कामना के लिए लोग आपस में छठ की शुभकामनाएं (Chhath Puja messages) भी देते हैं. इसको ध्यान में रखते हुए हम छठ के महापर्व पर आपके लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश (best Chhath Puja wishes) लेकर आए हैं. आप इन शुभकामना संदेशों को व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम आदि जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से अपने प्रियजनों के साथ शेयर करके उनका दिन खास बना सकते हैं. 

 छठ का पर्व आया अपने साथ
 खुशियां ही खुशियां लाया 
सुख समृद्धि काआशीर्वाद देने 
फिर से एक बार छठ पर्व आया 
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार
मुबारक हो आपको छठ पूजा मेरे यार
Happy Chhath Puja!

chhath Puja wishes

 

पल-पल सुनहरे फूल खिले 
कभी ना हो कांटो से सामना
खुशियों से भरी रहे जिंदगी आपकी 
छठ पर हमारी यही है शुभकामना
हैप्पी छठ पूजा!

chhath Puja wishes

छठ मैया आशीर्वाद दे इतना
कि हर जगह आपका नाम हो
दिन दुगुना-रात चौगुना काम हो
घर और समाज में आप करें राज
ये कामना है मेरी आपके लिए आज
छठ पूजा की ढेरों शुभकामनाएं!

chhath Puja wishes

खुशियों का त्योहार आया है 
सूर्य देव से सब जगमगाया है 
खेत खलिहान धन और धान 
यूं ही बनी रहे आपकी शान
 छठ पूजा की शुभकामनाएं !

chhath Puja wishes

जब चिड़िया बाग में चहचहाती है 
छठ मैया तब प्यार बरसाती है
सब के जीवन में खुशियां भर जाती है
 छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

chhath Puja wishes

आपको और आपके पूरे परिवार को  
मेरे और मेरे पूरे परिवार की तरफ से  
छठ पूजा की अनंत शुभकामनाएं
 जय छठी मईया !

chhath Puja wishes

हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली 
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली 
आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार 
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार
हैप्पी छठ पूजा!

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement