धर्म
Chaitra Navratri Day 5 Wishes In Hindi: नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन आप यहां से अपनों को विशेज भेज सकते हैं.
Chaitra Navratri 2025 Wishes: नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता की पूजा के लिए होता है. पांचवें दिन मां स्कंदमाता (Maa Skandmata) की पूजा-अर्चना की जाती है. इनकी पूजा करने से सुख-शांति मिलती है. मां स्कंदमाता कमल के फूल पर विराजमान रहती हैं. इन्हें सफेद रंग प्रिय होता है. आज नवरात्रि के पांचवें दिन पान, सुपारी, लौंग माता को अर्पित करें और फूल चढ़ाएं. आप पूजा-अर्चना करने के साथ ही अपने प्रियजनों को चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2025) के पांचवें दिन की शुभकामनाएं दें. आप यहां से बधाई संदेश भेज सकते हैं.
या देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी
चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं
रूठी है तो मना लेंगे, पास अपने बुला लेंगे
मैया है वो दिल की भोली, श्रद्धा के फूल उन्हें चढ़ा देंगे
चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं
धन्य हैं मां स्कंदमाता, करो हम सभी का कल्याण
मां के चरणों में मिलता है संतान का आशीर्वाद
मेरा भी करो कल्याण, मां आपको प्रणाम बार-बार
चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं
सूर्य सा तेज है मां, सभी को वर देती हो
सभी की झोली मां तुम भर देती हो
जय मां स्कंदमाता
चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं
हे मां स्कंदमाता, अपनी मंद मुस्कान से तूने,
ब्रह्मांड को किया है उत्पन्न, नमन तेरे इस स्वरुप को
चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं
मां स्कंदमाता के कदम आपके घर में आएं
संतान पर कभी कोई संकट न आए
मुसीबत नियां आंखे चुराएं
चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं
दिव्य है मां की आंखों का नूर, संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली, मां स्कंदमाता आपके घर लाएं खुशहाली
चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.