Advertisement

Chaitra Navratri 4th Day Wishes: नवरात्रि के चौथे दिन यहां से भेजें प्रियजनों को बधाई संदेश, मिलेगा मां का आशीर्वाद और बरसेगी कृपा

Chaitra Navratri Day 4 Wishes In Hindi: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है. चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन आप यहां से अपनों को विशेज भेज सकते हैं.

Latest News
Chaitra Navratri 4th Day Wishes: नवरात्रि के चौथे दिन यहां से भेजें प्रियजनों को बधाई संदेश, मिलेगा मां का आशीर्वाद और बरसेगी कृपा

नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं

Add DNA as a Preferred Source

Chaitra Navratri 2025 Wishes: आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन हैं. नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के रूपों की पूजा की जाती है. चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की जाती है. मां कुष्मांडा को देवी दुर्गा का आठ भुजाओं वाला स्वरूप माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी कुष्मांडा को रोग दूर करने वाली देवी भी कहते हैं और वे भक्तों को यश, बल व धन से समृद्ध करती हैं. आप नवरात्रि के चौथे दिन अपनों को बधाई देने के लिए यहां से शुभकामना संदेश भेज सकते हैं. आप शुभकामना संदेश भेज माता का आशीर्वाद पा सकते हैं.

चैत्र नवरात्रि चौथे दिन की विशेज (Chaitra Navratri 2025 Day 4 Wishes)

जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी,
कोई भी आरजू ना रहे अधूरी,
करते हैं हाथ जोड़कर माँ कूष्माण्डा से विनती,
आपकी हर मनोकामना हो पूरी
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं

हे मां कुष्मांडा, अपनी मंद मुस्कान से तूने,
ब्रह्मांड को किया है उत्पन्न, नमन तेरे इस स्वरुप को
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं

धन्य हैं मां कूष्मांडा, करो हम सभी का कल्याण 
मां के चरणों में मिलता है संतान का आशीर्वाद 
मेरा भी करो कल्याण, मां आपको प्रणाम बार-बार
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं


नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्माण्डा की पूजा, प्रसाद से लेकर जानें आरती-मंत्र तक सब कुछ


नवरात्रि का शुभ त्योहार आया,
संग अपने खुशियां लाया,
मां कुष्मांडा की कृपा बरसे,
सबके जीवन में सुख समाए
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं

रूठी है तो मना लेंगे
पास अपने बुला लेंगे,
मइया है वो दिल की भोली
बातों में उसे रिझा लेंगे,
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं

सूर्य सा तेज है मां, सभी को वर देती हो
सभी की झोली मां तुम भर देती हो
जय मां कूष्मांडा
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं

या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमों नम:
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement