Advertisement

Chaitra Navratri 2025 Wishes: चैत्र नवरात्रि पर इन भक्तिमय संदेशों को भेज अपनों को करें विश, सदा रहेगा देवी मैया का अशीर्वाद

Chaitra Navratri 2025 Wishes in Hindi: आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के रूपों की पूजा की जाती है. आप नवरात्रि पर रिश्तेदारों और दोस्तों को यहां से शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.

Latest News
Chaitra Navratri 2025 Wishes: चैत्र नवरात्रि पर इन भक्तिमय संदेशों को भेज अपनों को करें विश, सदा रहेगा देवी मैया का अशीर्वाद

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

Add DNA as a Preferred Source

Happy Chaitra Navratri 2025 Wishes in Hindi: नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए बहुत ही खास होता है. इन नौ दिनों देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज 30 मार्च 2025 से हो रही है जिसका समापन 6 अप्रैल 2025 (Chaitra Navratri 2025 Date) को होगा. नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है. आप नवरात्रि के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को यहां से मैसेज भेज चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं भेज सकते हैं. हम आपके लिए चुनिंदा खूबसूरत संदेश (Chaitra Navratri 2025 Wishes) लेकर आए हैं.

चैत्र नवारात्रि पर यहां से भेजें अपनों को संदेश (Happy Chaitra Navratri 2025 Whatsapp Messages)

शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Chaitra Navratri 2025

नवरात्रि का शुभ त्योहार आया,
संग अपने खुशियां लाया,
मां दुर्गा की कृपा बरसे,
सबके जीवन में सुख समाए
Happy Chaitra Navratri 2025

मां दुर्गा के नौ रूपों की होगी पूजा,
हर दिन माता का मिलेगा आशीर्वाद,
घर में आएगी सुख-समृद्धि,
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Chaitra Navratri 2025

सारी दुनिया है जिनकी शरण में
नमन है उस मां के चरण में
हम सभी हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल
Happy Chaitra Navratri 2025


शनि के कुंभ से मीन में गोचर करते ही बज जाएगी इस राशि वालों की बैंड, साढ़ेसाती से बढ़ जाएगी मुश्किलें


सज रहा है मां का दरबार,
सुनाई दे रही जयकार,
नवरात्रि का ये पावन पर्व,
मां दुर्गा करें सबका उद्धार
Happy Chaitra Navratri 2025

मैया के दरबार में दुख-दर्द मिटाए जाते हैं,
जो भी दर पर आते हैं, शरण में लिए जाते हैं
Happy Chaitra Navratri 2025

दुर्गा माँ की जय हो,
संकटों का नाश हो
भक्तों का कल्याण हो,
सबका मंगल हो
Happy Chaitra Navratri 2025

तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है,
जिंदगी मिलती है, रोतों को हंसी मिलती है
Happy Chaitra Navratri 2025

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement