Advertisement

कलियुग में यहां होते हैं हनुमान जी के साक्षात दर्शन, इस पर्वत पर है बजरंगबली का बसेरा

Hanuman Ji Darshan: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी को कलियुग में अमर माना गया है. वह आज भी पृथ्वी पर मौजूद हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि. उनके दर्शन कहां होते हैं. आप इस पर्वत पर बजरंगबली के दर्शन कर सकते हैं.

Latest News
कलियुग में यहां होते हैं हनुमान जी के साक्षात दर्शन, इस पर्वत पर है बजरंगबली का बसेरा

Hanuman Ji Darshan

Add DNA as a Preferred Source

Kaliyug Mein Hanuman ji Kaha Rehte hai: हनुमान जी को कलयुग का देवता कहा जाता है. मान्यताओं के अनुसार, वह आज भी पृथ्वी पर रहते हैं. ऐसा भी कहा जाता है कि, कई लोगों ने हनुमान जी को देखा है लेकिन सच या है झूठ इसकी कोई पुष्टी नहीं हुई है. कलयुग में हनुमान जी के दर्शन करने है तो कर सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी यहीं पर वास करते हैं.

प्रभु श्रीराम ने दिया था हनुमान जी को धरती पर रहने का आदेश

पौराणिक कथाओं में इस बात का जिक्र है कि, प्रभु श्रीराम जब धरती त्यागकर वापिस अपने लोक गए तो उन्होंने हनुमान जी को धरती पर ही रहने का आदेश दिया था. राम जी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि, प्रभु श्रीराम चाहते थे कि हनुमान जी कलयुग में लोगों की मदद करें और राम नाम का जाप करते रहें.

28 जुलाई तक मंगल-केतु युति से होगा गंभीर खतरा, नौकरी जाने से लेकर दुर्घटना तक की संभावना प्रबल

कहां है बजरंगबली का निवास

आप कलयुग में हनुमान जी के दर्शन करने के लिए गंधमादन पर्वत पर जा सकते हैं. ऐसी मान्यता है कि, इसी पर्वत पर हनुमान जी वास करते हैं. महाभारत के बाद भीम हनुमान जी से मिलने के लिए इसी पर्वत पर गए थे. त्रेता युग और द्वापर युग में हनुमान जी का जिक्र है. लेकिन कलयुग में हनुमान जी के साक्षात दर्शन की कोई घटना सामने नहीं आई है.

गंधमादन पर्वत पर मंदिर

गंधमादन पर्वत हिमालय क्षेत्र में स्थित एक पौराणिक पर्वत है, इस पर्वत की सटीक स्थिति को लेकर थोड़ा भ्रम है. यह पर्वत हिमालय के कैलाश पर्वत से उत्तर दिशा की ओर है. गंधमादन पर्वत पर हनुमान जी का मंदिर है इस मंदिर में हनुमान जी और राम विराजमान हैं. ऐसी मान्यता है कि, इस मंदिर में बजरंगबली भक्तों को रूप बदलकर दर्शन देते हैं.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement