धर्म
हल्दी के बिना कोई भी पूजा पूरी नहीं होती है. हल्दी अपने चमकीले पीले रंग के कारण भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है. इसलिए गुरुवार को किए जाने वाले हल्दी के उपाय विशेष रूप से शक्तिशाली होते हैं. यह आपके भाग्य को चमका सकते हैं.
Guruwar Haldi Ke Upay: हल्दी, रसोई में इस्तेमाल होने वाले जरूरी मसालों में से एक है. यह दवाई से लेकर पूजा पाठ तक में इस्तेमाल की जाती है. यह न सिर्फ खाने में स्वाद और रंग जोड़ती है, बल्कि हल्दी घावों को भरने में भी मदद करती है. यह त्वचा को भी चमकदार बनाये रखती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी ज्योतिषीय उपायों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. यह आपके भाग्य तक को जागृत कर सकती है. आइए जानते हैं हल्दी के कुछ उपाय, जिसे करने मात्र से धन आकर्षित होता है.
हिंदू परंपराओं के अनुसार, हल्दी के बिना कोई भी पूजा पूरी नहीं होती है. हल्दी अपने चमकीले पीले रंग के कारण भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है. इसलिए गुरुवार को किए जाने वाले हल्दी के उपाय विशेष रूप से शक्तिशाली होते हैं. माना जाता है कि हल्दी से बने ये उपाय वित्तीय स्थिति में सुधार करते हैं, आपकी किस्मत चमकाते हैं और आपकी कुंडली में गुरु (बृहस्पति) ग्रह को मजबूत करते हैं.
1. गुरुवार के दिन हल्दी की गांठों की माला बनाकर भगवान गणेश को चढ़ाएं. यह उपाय आपके काम में आ रही रुकावटों को दूर करता है और सफलता दिलाता है .
2. गुरुवार के दिन हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या लॉकर में रखें. यह उपाय देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करता है और घर में धन और समृद्धि को आकर्षित करता है .
3. गुरुवार के दिन चावल के कुछ दानों को हल्दी से रंगकर लाल कपड़े में बांधकर अपने बटुए या पर्स में रखें. यह उपाय अटके हुए या रुके हुए धन को वापस पाने में मदद करता है.
4. घर से बाहर निकलने से पहले भगवान गणेश की मूर्ति पर हल्दी का तिलक लगाएं और फिर अपने माथे पर भी तिलक लगाएं. यह उपाय आपके करियर या व्यवसाय में सफलता, सौभाग्य और तरक्की लाता है.
5. गुरुवार को हल्दी और चने की दाल का दान करें. इससे भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक समस्याओं का समाधान होता है.
6. अपनी हल्दी की माला को गंगाजल से शुद्ध करके भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करें. फिर माला को धारण करें. इससे आपके काम में आने वाली सभी रुकावटें दूर होती हैं.
Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से