Advertisement

Guru Shukra Yuti 2024: इस साल दिवाली पर बनेगा गुरु और शुक्र देव समसप्तक योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

ग्रहों का फेरबदल और चक्र लगाने से योग और नक्षत्रों में बनता बिगड़ता रहता है. इस बार गुरु और शुक्र के पास आने से समसप्तक योग बन रहा है. इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. 

Latest News
Guru Shukra Yuti 2024: इस साल दिवाली पर बनेगा गुरु और शुक्र देव समसप्तक योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत
Add DNA as a Preferred Source

दिवाली का त्योहार आने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी रह गये है. मार्केट से लेकर घरों तक में तैयारियां शुरू हो गई है. इस बार दिवाली का त्योहार 31 और 1 नवंबर में मनाया जाएगा. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी के साथ कुबेर देव की पूजा अर्चना की जाती है. वहीं इस साल दिवाली पर गुरु और शुक्र का समसप्तक योग बनने जा रहा है. इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. यह कुछ लोगों के लिए अशुभ तो कुछ राशियों के जातकों की किस्मत को चमका देगा. इनके लिए ​यह गोल्डन टाइम रहेगा, जिसमें जातकों के हर काम बन जाएंगे. आइए जानते हैं वो लकी राशियां और लाभ...

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए गुरु और शुक्र का समसप्तक योग बेहद शुभ होगा. इस समय में आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा. रुके हुए काम बन जाएंगे. धन लाभ होने के पूर्ण योग बन रहे हैं. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. वहीं व्यापार में कुछ नया करने का मौका मिलेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को भी प्रमोशन मिल सकता है. इस समय में प्लान की हुई चीजों को कर लेंगे.पिछले काफी समय से किसी चीज को किए जाने रहे प्रयास सफल होंगे. 

वृषभ राशि

गुरु और शुक्र का समसप्तक योग शुभदायक रहेगा. इस योग के प्रभाव से जल्द ही कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे. इनकम के नये सोर्स बनेंगे. लंबे समय से रुके हुए काम पूर्ण हो जाएंगे. इस महीने में प्रतियोगी परीक्षा में स्टूडेंट्स को अच्छे नंबर प्राप्त होंगे. साथ ही व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा. भाग्य का साथ मिलेगा, जो काम ​किसी ​वजह से अटके हुए थे. वह अपने आप बनते चले जाएंगे. 

धनु राशि 

धनु राशि के लोगों के लिए गुरु और शुक्र का समसप्तक योग फलदायक सिद्ध होगा. इस दौरान कारोबार और कमाई में बढ़ोतरी होगी. इनकम बढ़ोतरी के मौके मिलेंगे, जिन्हें आप लेकर​ तेजी से तरक्की कर सकते हैं, जो लोग पिछले समय से नौकरी के लिए परेशान हैं तो उन्हें मन मुताबिक नौकरी मिल सकती है. व्यापार में कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है. इस समय में निवेश करना बेहद शुभ रहेगा. निवेश में लाभ प्राप्त होगा. देश से बाहर जा सकते हैं. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी समान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement