Advertisement

Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा जरूर करें ये उपाय, मान सम्मान में बढ़ोतरी के साथ करियर और कारोबार में होगी तरक्की

पूर्णिमा तिथि पर ही वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था. इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं. गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है. 

Latest News
Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा जरूर करें ये उपाय, मान सम्मान में बढ़ोतरी के साथ करियर और कारोबार में होगी तरक्की
Add DNA as a Preferred Source

Guru Purnima 2025: हिंदू धर्म में आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को बेहद शुभ माना गया है. इस तिथि को पूर्णिमा के रूप में माना गया है. इसकी वजह पूर्णिमा तिथि पर ही वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था. इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं. गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है. इस साल गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी. गुरु पूर्णिमा पर इन उपायों को आजमा कर समाज में मान सम्मान की प्राप्ति के साथ ही करियर से लेकर कारोबार में तरक्की पा सकते हैं. 

गुरु पूर्णिमा पर करें ये उपाय 

- गुरु पूर्णिमा पर भगवान की पूजा अर्चना करने के बाद पीले रंग की मिठाई से भोग लगाएं. इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में वितरण कर दें. ऐसा करने नौकरी से लेकर व्यापार तक में तरक्की के योग बनेंगे. सभी बाधाएं और परेशानियां दूर हो जाएंगी. 

- गुरु पूर्णिमा पर गरीब और जरूरतमंदों को पीले रंग का अनाज, मिठाई और कपड़ों को दान करें. इससे आर्थिक लाभ होगा. इस दिन आप गुरु यंत्र की स्थापना करते हैं तो फिर आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाएंगी.

- अगर आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है तो हल्दी, पीली दाल, बेसन के लड्डू, केले चने की दाल और केसर जैसी चीजों का दान करें. इससे आपकी कुंडली में ग्रह की स्थिति मजबूत होती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement