धर्म
Guru Purnima Importance: आज 10 जुलाई 2025 को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लोग माता-पिता, बड़े-बुज़ुर्गों और अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लेते हैं.
Guru Purnima 2025 History: गुरु पूर्णिमा का पर्व आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. आज आषाढ़ पूर्णिमा है ऐसे में गुरु पूर्णिमा का पर्व आज यानी 10 जुलाई को मनाया जा रहा है. यह दिन आध्यात्मिक गुरु और अकादमिक गुरुओं के सम्मान के लिए मनाया जाता है. कई लोगों के मन में विचार आता है कि, गुरु पूर्णिमा का पर्व (Guru Purnima 2025) क्यों मनाया जाता है. आइये आपको इसके इतिहास और महत्व के बारे में बताते हैं.
हर किसी के जीवन में गुरुओं का मार्गदर्शन बहुत ही महत्व रखता है. गुरु ही हमारे जीवन को नई दिशा देते हैं. ऐसे में हमारे जीवन में उनकी अहम भूमिका निभाने के लिए शुक्रिया करने के लिए यह दिन मनाया जाता है. यह दिन महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है.
महर्षि वेदव्यास प्रसिद्ध धार्मिक गुरुओं में से एक हैं. उन्होंने कई महान धार्मिक ग्रंथों की रचनी की थी. गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुओं के सम्मान के लिए मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि, इसी दिन भगवान बुद्ध ने अपने पहले पांच शिष्यों को उपदेश दिया था.
आज के दौर में भी गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है. जीवन की भागदौड़ में लोग अपने गुरुओं के प्रति आभार प्रकट नहीं कर पाते हैं. ऐसे में गुरु पूर्णिमा के मौके पर आप अपने धार्मिक गुरुओं और शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करें. गुरु पूर्णिमा के दिन अपने माता-पिता, बड़े-बुजुर्गों और शिक्षकों. के प्रति आभार प्रकट करें.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.