Advertisement

Pradosh Vrat Upay: गुरु प्रदोष व्रत के ये उपाय अपनाते ही चमक जाएगी आपकी किस्मत, भगवान शिव पूर्ण करेंगे हर मनोकामना

हर माह एकादशी की तरह ही आने वाला प्रदोष व्रत में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है. इसमें कुछ उपाय करने मात्र से महादेव अपने भक्तों की कामनाओं को पूर्ण करते हैं.

Latest News
Pradosh Vrat Upay: गुरु प्रदोष व्रत के ये उपाय अपनाते ही चमक जाएगी आपकी किस्मत, भगवान शिव पूर्ण करेंगे हर मनोकामना
Add DNA as a Preferred Source

Pradosh Vrat Upay 2024: हर माह आने वाले प्रदोष व्रत में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है. प्रदोष व्रत रखने से महादेव भक्त की हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं. मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा. यह तिथि 28 नवंबर 2024 को होगी. त्रयोदशी तिथि में रात्रि के प्रथम प्रहर यानि सूर्योदय के बाद शाम के समय को प्रदोष काल कहते हैं. जो भी व्यक्ति भगवान शिव का व्रत और जलाभिषेक करता है. भगवान उसकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं. 

अगर आप जीवन में किसी भी तरह की परेशानी या संकटों से जूझ रहे हैं तो प्रदोष व्रत पर महादेव की पूजा अर्चना और व्रत संकल्प के साथ कुछ उपाय कर सकते हैं. इन उपायों को करते ही महादेव जीवन में आने वाले सभी संकटों को दूर कर देंगे. आपको विशेष फलों की प्राप्ति होगी. 

व्यापार में बढ़ोतरी के उपाय

अगर आपको व्यापार में घाटा हो रहा है. खूब मेहनत करने के बाद भी तरक्की नहीं मिल पा रही है तो गुरु प्रदोष के दिन व्रत का संकल्प लेने के साथ ही शाम के समय रंगोली वाले पांच अलग-अलग रंग लेकर शिव मन्दिर में रंगोली बनाएं. इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी. इससे व्यापार में दिन दोगुनी बढ़ोतरी होगी.  

इस मंत्र का करें जाप

अगर आप जीवन में शत्रुओं से परेशान हैं. हर समय भय रहता है तो गुरु प्रदोष के दिन शमी पत्र लेकर इसे साफ पानी से धो लें. इसके बाद शमी के इन पत्तों को शिवलिंग पर अर्पित करें. साथ ही ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करें. ऐसा करने से जल्द ही आपको शत्रुओं से मुक्ति मिल जाएगी. 

अच्छी रहेगी सेहत

अगर आपकी सेहत जल्द खराब होने लगती है. बार बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो गुरु प्रदोष के दिन शिव मंदिर में जाकर भगवान को शिव को सूखा नारियल अर्पित करें. इसके साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए भगवान शिव से अर्जी लगाएं. ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा और जल्द ही निरोगी काया प्राप्त होगी. 

दांपत्य जीवन में आएगी मिठास

दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव आ रहा है तो गुरु प्रदोष पर भगवान शिव का व्रत करने के साथ ही दही में शहद मिललाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. भगवान शिव को इसका भोग लगाएं. इससे दांपत्य जीवन में मिठास आती है. पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है. धन संपत्ति में वृद्धि होती होती है. घर में खुशहाली का माहौल बनता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

(देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement