Advertisement

Guru Ka Nakshatra Effects: गुरु का नक्षत्र गोचर चमका देगा इन राशियों की किस्मत, 12 अगस्त के बाद दूर हो जाएगी हर बाधा

गुरु ग्रह पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस नक्षत्र में प्रवेश करते ही सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. यह कुछ राशियों के लिए बेहद अशुभ तो 3 इन राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा.

Latest News
Guru Ka Nakshatra Effects: गुरु का नक्षत्र गोचर चमका देगा इन राशियों की किस्मत, 12 अगस्त के बाद दूर हो जाएगी हर बाधा
Add DNA as a Preferred Source

सभी 9 ग्रह एक समय के बाद अपनी चाल बदलते रहते हैं. इनमें गुरु ग्रह बुद्धि, भाग्य और व्यापार के कारक माने जाते हैं. गुरु ग्रह के कुंडली में मजबूत स्थिति में होने पर व्यक्ति को जीवन में आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है. ज्ञान और भाग्य के बल पर व्यक्ति ज्ञानवान और धनवान बन जाता है. इस समय गुरु आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. इस नक्षत्र में गुरु 12 अगस्त तक रहने वाले हैं. इसके बाद गुरु ग्रह पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस नक्षत्र में प्रवेश करते ही सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. यह कुछ राशियों के लिए बेहद अशुभ तो 3 इन राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा. इन राशियों के जातकों की किस्मत चमक जाएगी. आइए जानते हैं कौन कौन सी वो राशियां...

मिथुन राशि

इस राशि वालों के गुरु का नक्षत्र गोचन लाभ लेकर आएगा. 12 अगस्त के बाद इनकी किस्मत और काम अचानक से पलट जाएगा. काम में बढ़ोतरी होगी. इनकम के नये सोर्स बनेंगे. अगर आप व्यापार करते हैं तो इसमें लाभ के योग बनेंगे. परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे. कोई भी काम बहुत ही सूझ-बूझ के साथ करें. जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा. अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें साथ ही वाणी पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि के लिए गुरु का नक्षत्र गोचर बेहद शुभ माना गया है. गुरु के नक्षत्र में गोचर करते ही धनु राशि वालों के जीवन में चल रही परेशानियां अपने आप कम होने लगेंगी. काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी. इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ दोस्तों का सहयोग मिलेगा. करियर में सुख-शांति रहगी. किस्मत का सितारा चमक जाएगा. इससे बड़े लाभ के योग बनेंगे. 

सिंह राशि

गुरु का नक्षत्र सिंह राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा. यह वह समय जिसमें इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहेगी. व्यवसाय से जुड़े लोगों की इनकम में बढ़ोतरी होगी. कोई नया प्रोजेक्ट या बड़ी डील हाथ लग सकती है. घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा. नई नौकरी के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement