Advertisement

Guru Grah Gochar 2025: 12 साल बाद देवताओं के गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश, जानें राशियों पर कैसा इसका प्रभाव

14 मई को बृहस्पति बुध द्वारा शासित मिथुन राशि में प्रवेश करेगा. इसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर दिखेगा. आइए जानें बृहस्पति के गोचर का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

Latest News
Guru Grah Gochar 2025: 12 साल बाद देवताओं के गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश, जानें राशियों पर कैसा इसका प्रभाव
Add DNA as a Preferred Source

Guru Grah Gochar 2025: ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह समृद्धि, ज्ञान, ज्योतिष, पूजा और शिक्षा का कारक है. बृहस्पति लगभग 13 महीने के बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है. इसलिए, एक राशि चक्र पूरा होने में 12 वर्ष लगते हैं. 14 मई को बृहस्पति बुध द्वारा शासित मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा. आइए जानते हैं बृहस्पति के गोचर का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा. य​ह किसके लिए शुभ या अशुभ होगा. 

इन राशियों के लिए बृहस्पति का गोचर शुभ है

बृहस्पति का गोचर कन्या, कर्क, तुला, वृषभ, मकर और मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभकारी हो सकता है. इस समय इन लोगों को अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है. इस समय आप कोई वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं. साथ ही यह समय नए काम शुरू करने के लिए भी उपयुक्त है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है.

विदेश यात्रा के बनेंगे योग, मिलेगी मानसिक शांति

विदेश यात्रा या विदेश से लाभ मिलने की भी संभावना है. मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास भी होगा. इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. यह अवधि विवाहित जोड़ों के लिए अनुकूल है, जबकि अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आप पेशेवर जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे. नये लेन-देन से लाभ होगा. पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी. रिश्ते मजबूत बनेंगे.

बृहस्पति का गोचर इन राशियों को मध्यम परिणाम देगा

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बृहस्पति का गोचर कुंभ, मीन, धनु और वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मध्यम फलदायी हो सकता है. इस समय आप किसी बात को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं. लेकिन धीरे-धीरे आप तनाव से मुक्त हो जायेंगे. इस समय आपको अपना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, लेकिन इस बार आपको समझदारी से खर्च करना चाहिए. अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है. इस समय आप भौतिक प्रगति कर सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है. प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे. वित्तीय स्थिति में सुधार होगा. आर्थिक लाभ की संभावना है.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है, जो लोक कथाओं और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement