धर्म
Jupiter Transit 2025: चैत्र नवरात्रि के बाद ग्रहों के गुरु बृहस्पति वृषभ राशि से मिथुन में गोचर करेंगे. इससे कई राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा तो वहीं तीन राशियां ऐसी हैं, जिसके जातकों के लिए गोल्डन टाइम की शुरुआत हो जाएगी.
Guru Grah Gochar 2025 Zodiac Effects: वैदिक ज्योतिष में सभी नौ ग्रहों का महत्व बताया गया है. सभी ग्रह एक अलग समय पर राशि परिवर्तन करते हैं. इनका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है. जल्द ही चैत्र नवरात्रि के बाद ग्रहों के गुरु बृहस्पति वृषभ राशि से मिथुन में गोचर करेंगे. इससे कई राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा तो वहीं तीन राशियां ऐसी हैं, जिसके जातकों के लिए गोल्डन टाइम की शुरुआत हो जाएगी. इन्हें जीवन में अपार धन संपत्ति के साथ ही पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. आइए जानते हैं किन राशियों के जातकों को गुरु ग्रह का गोचर बेहद शुभ साबित होने वाला है...
मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति का गोचर बेहद शुभ साबित होने वाला है. इन पर गुरु के गोचर से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. इसकी वजह गुरु ग्रह का लग्न भाव में विराजमान होना है. ऐसे में जातकों के अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. साथ ही सभी रुके काम पूरे सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं. शादीशुदा लोगों के लिए वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा. जीवनसाथी के तरक्की के योग बन रहे हैं. आर्थिंक स्थिति में सुधार होगा. मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी.
गुरु बृहस्पति सिंह राशि के जातकों की कुंडली में 11वें स्थान पर विचरण करेंगे. इसका सीधा प्रभाव आपकी आय पर पड़ेगा. गुरु की कृपा से आय में वृद्धि होगी. इनकम के सोर्स बढ़ेंगे. करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है. नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रमोशन के रास्ते और नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक दृष्टि से यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा. निवेश और प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. इस समय में निवेश किया पैसा आने वाले समय में कई गुणा बढ़कर मिलेगा.
मकर राशि वालों के गुरु ग्रह का गोचर अनुकूल रहेगा. इसकी वजह गुरु ग्रह का मकर राशि के जातकों की कुंडली के दशम भाव में संचरण करना है. इसके प्रभाव से आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है. व्यापार में बढ़ोतरी होगी. कर्ज और धन की किल्लत से मुक्ति मिलेगी. वहीं नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है. साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति और इंक्रीमेंट हो सकता है, जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. उन्हें नौकरी मिल सकती है.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.