धर्म
नौ ग्रहों के गुरु बृहस्पति की कृपा जिस भी जातक पर होती है. वह ज्ञानी और बुद्धिमान होता है. इन्हें जीवन में मान सम्मान और धन धान्य की प्राप्ति होती है.
Guru Grah Effects On Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो 12 राशियां किसी न किसी ग्रह से प्रभावित होती है. हर राशि का एक स्वामी होता है. इसका प्रभाव राशि और उसके जातक पर पड़ता है. कुछ राशियां शुक्र तो कुछ ग्रहों के गुरु बृहस्पति से प्रभावित होती है. कुंडली में जिन भी जातकों पर गुरु ग्रह बृहस्पति (Guru Grah) की कृपा होती हे. उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त होती है. उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है, जिस भी व्यक्ति कुंडली (Guru Grah On Kundali) और राशि में गुरु बृहस्पति उच्च स्थान में होते हैं. वह तीव्र बुद्धि का होने के साथ ही चालका और सौभाग्य शाली होता है. आइए जानते हैं किन राशियों पर रहती है ग्रहों के गुरु बृहस्पति की कृपा...
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ज्ञान से लेकर शिक्षक, शिक्षा, पवित्र स्थान, धन, धान, धार्मिक कार्य, पुण्य और संतान की प्राप्ति के कारक गुरु बृहस्पति माने जाते हैं. यह पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी हैं. 12 राशियों में 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर हमेशा देव गुरु बृहस्पति की कृपा बनी रहती है. इन राशियों के जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे व्यक्ति बुद्धिमान, गुणी और चतुर होने के साथ ही भाग्यवाण होता है.
धनु राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति धनु राशि के स्वामी ग्रह हैं. इस राशि के जातकों पर गुरु बृहस्पति हमेशा अपनी कृपा बनाये रखते हैं. इसनकी कृपा से ही व्यक्ति जीवन में मान सम्मान की प्राप्ति करता है. गुरु के प्रभाव व्यक्ति बुद्धिमान, ज्ञानी और गुणी होता है. यह लोग बेहद ईमानदार होने के साथ ही चालाक भी होते हैं. ये अपनी चालाकी के दम पर लोगों प्रसन्न रखते हैं. आसानी से किसी पर विश्वास नहीं करते हैं.
तुला राशि
तुला राशि के लोगों पर गुरु बृहस्पति मेहरबान होते हैं. इस ग्रह के प्रभाव से ही यह लोग किसी भी काम से घबराते नहीं हैं. यह खुद पर विश्वास करते हैं और हर को काम पूर्ण करने में पूरी जान लगा देते हैं. इनके अंदर आत्मिवश्वास भरा रहता है. बता दें कि ये लोग स्वभाव से बहुत सरल होते है. ये भाग्य के भी धन्य होते हैं.
मीन राशि
गुरु बृहस्पति मीन राशि के स्वामी हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों पर गुरु बृहस्पति भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है. इसकी वजह से ही मीन राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं. यह पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं. इनका स्वभाव बेहद शांतिपूर्ण होता है. इन्हें ज्ञान की बातें करने से लेकर उन्हें पढ़ना बेहद अच्छा लगता है. हालांकि ये जितने ज्ञानी होते हैं. उसने ही शाति भी होते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं