धर्म
मिथुन राशि में सूर्य और गुरु की युति 12 साल बाद बनने जा रही है. यह योग जीवन में ज्ञान और बुद्धिमत्ता में वृद्धि करती है. आर्थिक रूप से सुधार होता है.
Guru Aditya Yoga: जून के ज्येष्ठ माह के बीच ग्रहों के फेरबदल की वजह से कई बड़े योग बन रहे हैं. इनमें 15 जून को संक्रांति से सूर्य मिथुन रिाशि में आ जाएंगे. यहां पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान हैं, जब सूर्य और गुरु एक साथ मिथुन राशि में आएंगे तो इसे गुरु आदित्य योग बनेगा. यह योग बेहद शुभ होता है. इसकी वजह सूर्य और गुरु दोनों ही ग्रहों में मित्रता का भाव है. यही वजह है कि गुरु और सूर्य की जोड़ी से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि में सूर्य और गुरु की युति 12 साल बाद बनने जा रही है. यह योग जीवन में ज्ञान और बुद्धिमत्ता में वृद्धि करती है. आर्थिक रूप से सुधार होता है. इससे धन संपदा बढ़ती है. इसके साथ यह समय नये काम की शुरुआत के लिए बेहद शुभ है. आइए जानते हैं इस योग में किन किन चीजों का प्रभाव पड़ता है.
गुरु आदित्य योग बनने से व्यक्ति को करियर में विशेष योग बनते हैं. इसमें करियर से लेकर नौकरी करने में वालों को लाभ मिलता है. व्यक्ति को सफलता और पदोन्नति मिलने की संभावना बढ़ जाती है. वहीं अधिकारी और सहकर्मी के प्रति सम्मान बढ़ेगा. व्यक्ति की मेहनत की कद्र होती है. इसके साथ ही व्यक्ति को नई जिम्मेदारियां मिलने और नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी.
व्यवसाय और कारोबार में गुरु आदित्य योग से वृद्धि के स्पष्ट संकेत मिलते हैं. नये व्यापारिक अवसर खुलेंगे. विवाद से लेकर बाधाएं दूर होंगी. निवेश में लाभ के योग बन रहे हैं. व्यक्ति को लिए स्थिति अनुकूल रहेंगी. मुनाफे के योग बन रहे हैं. ग्राहकों और भागीदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे. कारोबार में बढ़ोतरी होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करना भी संभव होगा.
रिश्तों और परिवार में गुरु आदित्य योग से सुख शांति बनेंगे. विवाहित जीवन में आपसी समझ और समम्मान बढ़ेगा. इससे विवाद कम होंगे. साथी के साथ तालमेल बेहतर होगा. वहीं पारिवारिक जिम्मेदारियां सहजता से निभाने में मदद मिलेगी. नये रिश्ते बनने के योग भी बन रहे हैं. प्रेम संबंधों में सकारात्मकता और स्थिरता आएगी. यह योग पारिवारिक जीवन में हर प्रकार के सुख-समृद्धि का संकेत देते हैं.
Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से