Advertisement

Griha Pravesh In Navratri: गृह प्रवेश के लिए शुभ हैं नवरात्रि के नौ दिन, बस कुछ बातों का जरूर रखें ध्यान

Navratri के नौ दिनों में गृह प्रवेश करना बहुत ही शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है, हम आपको बताते हैं

Griha Pravesh In Navratri: गृह प्रवेश के लिए शुभ हैं नवरात्रि के नौ दिन, बस कुछ बातों का जरूर रखें ध्यान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : Griha Pravesh In Navratri- नवरात्रि में कोई भी शुभ कार्य करना बहुत ही अच्छा होता है. नवरात्रि के नौ दिन मंगलमय और शुभ माने जाते हैं. नौ दिनों (Nine Days of Navratri) में माता रानी के भक्त उपवास रखते हैं और उनकी उपासना करते हैं. शास्त्रों के अनुसार,नवरात्रि की नौ तिथियां ऐसी होती हैं,जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है. नवरात्रि (Navratri 2022 Date) के शुभ मौके पर सबसे ज्यादा लोग कोई नया बिजनेस शुरू करते हैं या फिर अपने नए घर में प्रवेश करते हैं.

ऐसा माना जाता है नवरात्रि में गृह प्रवेश (Griha Pravesh) करने से घर में सुख और समृद्धि आती है. इसके साथ ही देवी लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) का वास होता है.अगर आप भी इस साल गृह प्रवेश का सोच रहे हैं तो नवरात्रि के नौ दिन बहुत ही शुभ हैं लेकिन उससे पहले कुछ बातें जरूर ध्यान में रखें. 

यह भी पढ़ें- कब है कलश स्थापना का समय, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इस साल 26 सितंबर से नवरात्रि (Navratri Kab hai) शुरू हो रही है. ऐसे में आप किसी भी शुभ कार्य कर सकते हैं. सबसे पहले कलश स्थापना (Kalash Sthapana) की जाती है, उसके बाद ही घर में प्रवेश करते हैं. कलश स्थापना के बाद मुख्य द्वार पर आम के पत्ते का डाली लगाएं और गेट पर ही स्वास्तिक भी बनाएं. 

यह भी पढ़ें- नौ दिन तक करें देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा, जानिए क्या है किसी देवी का स्वरूप

फिर कलश के ऊपर नारियल, अक्षत, मोली रखकर पूजा करें और फिर घर में प्रवेश करें. घर में प्रवेश करते समय एक बात का जरूर ध्यान रखें कि पति-पत्नी को साथ में प्रवेश करना चाहिए. नए घर में प्रवेश करते समय पति को अपना दाहिना पैर आगे और पत्नी को बायां पैर आगे रखना चाहिए. मान्यता है कि इससे सुख-समृद्धि आती है

इसके अलावा गणेश का ध्यान करते हुए मंत्र उच्चारण करें, गणेश हर मंगल कार्य में आगे रहते हैं, वह विघ्नविनाशक है. किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले गणेश को याद किया जाता है. 

यही नहीं जब घर में प्रवेश करें तो चावल, गंगाजल और सिंदूर का छिड़काव जरूर करें. 

यह भी पढ़ें- नवरात्रि के नौ दिन मत करें ये काम, ध्यान रखें इन बातों का 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement