धर्म
Gold Ring Wearing Side Effects: जिस तरह हर राशि के लिए रत्न अलग अलग होते हैं. ठीक उसी तरह कुछ राशि वालों को सोने की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए. इसे जीवन में कष्ट आता है.
डीएनए हिंदी: आज के समय में गोल्ड के दाम आसमान छू रहे हैं. ज्यादातर लोग गोल्ड के आभूषण चेन, अंगूठी पहनना पसंद करते हैं, लेकिन शास्त्रों की मानें तो उंगली में राशि के अनुसार ही रत्न, चांदी और सोना धारण करना चाहिए. बहुत से लोग सोना धारण करना पसंद करते हैं, लेकिन यह हर किसी को सूट नहीं करता. सोना सूट न करने पर व्यक्ति को जीवन में भारी कष्ट उठाने पड़ सकते हैं. इन राशियों को सोना पहनना फलदायक नहीं होता. इसकी जगह भारी भरकम कष्ट उठाने पड़ते हैं. इन राशियों के लिए बेहद अशुभ माने जाते हैं. आइए जानते हैं किन 4 राशि के लोगों को सोने की अंगूठी धारण नहीं करनी चाहिए.
Silver Anklets Health Benefits: चांदी की पायल पहनना परंपरा ही नहीं, इन 5 बीमारियों की है दवा
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में गुरु की स्थिति खराब होती है. ऐसी स्थिति में भूलकर भी सोने को धारण नहीं करना चाहिए. ऐसी स्थिति में सोना धारण करने से व्यक्ति को बड़ा नुकसान हो सकता है. इसे बचने के लिए कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति देखने के बाद ही सोना धारण करना चाहिए.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को सोना पहनने से बचना चाहिए. सोना पहनने से जीवन में कई समस्याएं आती हैं. मुश्किलों को सामना करना पड़ सकता है. अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो सोना पहने की वजह से बहुत ज्यादा उतार चढ़ाव आते हैं. सोना धारण करने से व्यापार पर दुष्प्रभाव पड़ता है, जो आपको कंगाल कर सकता है.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को सोना धारण करना ही नहीं, खरीदना भी नुकसानदायक होता है. इस राशि के जातकों को सोना नहीं पहनना चाहिए. यह आपके जीवन में दुख और बाधा लेकर आता है. इसकी वजह गुरु की स्थिति खराब होना है. ज्योतिष की मानें तो अगर आप सोना पहनना चाहते हैं तो गुरु के उपाय कर इस ग्रह की स्थिति को मजबूत करें. इसके बाद सोना धारण करें. अन्यथा सोना खरीदा भी अशुभ प्रभाव देगा.
गणेश चतुर्थी पर भगवान की पूजा के साथ 10 दिन लगाएं इन 10 चीजों का भोग, बप्पा की होगी सीधी कृपा
कुंभ राशि
सोने के आभूषण कुंभ राशि के लोगों को धारण नहीं करने चाहिए. यह उन पर अशुभ प्रभाव डालते हैं. जीवन को कठिनाईयों से भर देते हैं. व्यक्ति को जिंदगी में सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसकी वजह इस राशि के जातकों को गुरु कमजोर होना है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.