Advertisement

Gift Astrology: गिफ्ट देना और लेना दोनों ही किस्मत को करते हैं प्रभावित, जानें क्या देना चाहिए और क्या नहीं

जब भी किसी को गिफ्ट देते या लेते हैं तो यह ग्रहों की ऊर्जा का आदान-प्रदान करता है. अगर आपने शुभ ग्रह की वस्तु किसी को दे दी या अशुभ ग्रह की वस्तु ले ली, तो इसका प्रभाव आपकी कुंडली, करियर और संबंधों पर पड़ता है.

Latest News
Gift Astrology: गिफ्ट देना और लेना दोनों ही किस्मत को करते हैं प्रभावित, जानें क्या देना चाहिए और क्या नहीं
Add DNA as a Preferred Source

गिफ्ट लेना और देना दोनों ही लोगों की भावना और प्यार से जुड़ा है. यह आपकी तरक्की और तबाही की वजह भी बन सकता है. यह कोई अंधविश्वास नहीं, बल्कि वैदिक ज्योतिष का वह पक्ष है, जिसे हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं. जब भी किसी को गिफ्ट देते या लेते हैं तो यह ग्रहों की ऊर्जा का आदान-प्रदान करता है. अगर आपने शुभ ग्रह की वस्तु किसी को दे दी या अशुभ ग्रह की वस्तु ले ली, तो इसका प्रभाव आपकी कुंडली, करियर और संबंधों पर पड़ता है. आइए जानते हैं किस ग्रह से जुड़ी कौन-सी वस्तु कब देनी चाहिए और कब नहीं देनी चाहिए या लेनी चाहिए...

इन चीजों को दान करें

अगर हाल ही में आपको किसी ने तांबे की चीज गिफ्ट की और ऑफिस में प्रमोशन रुक गया है तो ये सूर्य का इशारा हो सकता है. इसके अलावा चंद्रमा घर का सुकून या अशांति को प्रभावित करता है. ऐसे शुभ चंद्रमा होने पर चांदी, चावल, मोती, सीप ले सकते हैं. वहीं अशुभ होने पर इन चीजों को गिफ्ट स्वरूप दे देना चाहिए. अगर घर में तनाव या नींद न आने लगे तो सोचें-क्या आपने हाल में चांदी की चीज ली थी. 

कुंडली में मंगल शुभ होतो लें 

कुंडली में मंगल ग्रह शुभ स्थिति में है तो मिठाई या लाल वस्तुएं गिफ्ट में ले सकते हैं, लेकिन इसके अशुभ स्थिति में होने पर इन चीजों को दान कर दें. वहीं अगर आपने कोई मिठाई ली है तो उसी मंगल का असर शुरू हो जाता है. यह सक्रिय हो जाता है. अशुभ फलों की प्राप्ति होती है.  

बुध ग्रह चमकेगा या बहन परेशान हो सकती है

अगर कुंडली में बुध ग्रह अच्छी स्थिति में है तो कलम, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या खिलौने लेना शुभ होता है, लेकिन अशुभ स्थिति में होने पर इन चीजों का दान करना चाहिए. ऐसा करने व्यापार में आ रही परेशान दूर होती हे. बहन परेशान होतो उसकी परेशानी दूर रहती है. 

गुरु ज्ञान देगा तरक्की या रोकेगा

अगर आपकी कुंडली में गुरु अच्छी स्थिति में हैं तो केसर, सोना और पीले वस्त्रों का देना अच्छा होता है. वहीं अगर अचानक ही सरकारी काम अटक जाए या फिर आप ​किसी कोर्ट केस में फंस रहे हैं तो यह गिफ्ट में केसर, सोना या पीले वस्त्र मिलने का संकेत हो सकता है. 
 

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी गणनाओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement