Advertisement

Garuda Purana: घर में कलह-क्लेश का कारण बनती हैं ये 3 बुरी आदतें, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

Garuda Purana Ka Niyam: गरुड़ पुराण में कई बातों के बारे में बताया गया है. इंसान की कुछ ऐसी बुरी आदतें होती है जिसकी वजह से उसके जीवन में कलह-क्लेश रहता है और वह गरीब रहता है.

Latest News
Garuda Purana: घर में कलह-क्लेश का कारण बनती हैं ये 3 बुरी आदतें, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

Garuda Purana

Add DNA as a Preferred Source

Bad Habit According to Garuda Purana: हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण ग्रंथ गरुड़ पुराण में कई धार्मिक बातों के बारे में बताया गया है. इस ग्रंथ के नियामक श्रीहरि विष्णु जी है और गरुड़ पुराण की रचना महर्षि वेद व्यास ने की थी. गरुड़ पुराण में जीवन से जुड़ी तमाम बातों के बारे में वर्णन है. इंसान को इसमें बताए सभी नियमों का पालन करना चाहिए. आप कुछ गलतियां करते हैं तो घर में कलह और क्लेश बना रहता है. जिसकी वजह से दरिद्रता आती है. गरुड़ पुराण के अनुसार, इन तीन गलतियों की वजह से घर में कलह होती है और मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं.

घर में अशांति और कलह की वजह हैं ये 3 बुरी आदतें

घर में कबाड़ इकट्ठा करना

घर में कबाड़ इकट्ठा करना सही नहीं होता है. इससे घर में दरिद्रता आती है और अशांति रहती है. आपको इससे बचने के लिए घर से फालतू की खराब चीजों को फेंक देना चाहिए. घर में अनावश्यक सामान नहीं रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें - इन 6 पौधों को घर में लगाते ही रूपये-पैसों का फ्लो बढ़ जाएगा, बैंक बैलेंस और प्रॉपर्टी करेगी ग्रो

रसोई की सफाई न करना

कई लोग घर में रसोई की अच्छे से सफाई नहीं करते हैं. सिंक में गंदे बर्तन पड़े रहते हैं. सिंक की भी सफाई नहीं करते हैं. रसोई को पवित्र स्थान माना जाता है रसोई को गंदा रखेन पर मतभेत, क्लेश-कलह, झगड़े बढ़ने लगते हैं.

घर की सही सफाई न करना

आपको घर की नियमित साफ-सफाई करनी चाहिए. घर की अच्छे से साफ-सफाई न करने पर इससे मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं. इससे घर में नकारात्मकता आती है और क्लेश होता है. इसकी वजह से दरिद्रता का सामना करना पड़ता है. 

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement