Advertisement

Death Facts: मृत्यु के समय ये 5 चीजें मौजूद हों तो स्वर्ग मिलना तय है, होती है मोक्ष की प्राप्ति

ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति की आत्मा को उसके कर्मों के आधार पर स्वर्ग या नर्क में जगह मिलती है. गरुड़ पुराण के अनुसार, यदि मृत्यु के समय किसी व्यक्ति के पास ये चीजें हों तो वह व्यक्ति सीधे वैकुंठ पहुंच जाता है.

Latest News
Death Facts: मृत्यु के समय ये 5 चीजें मौजूद हों तो स्वर्ग मिलना तय है, होती है मोक्ष की प्राप्ति

Garun Puran

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः हिंदू धर्म में मृत्यु को भी एक संस्कार माना गया है और इस संस्कार में कुछ चीजों का मौत के समय होना या करना जीवन त्यागने वाले को स्वर्ग पहुंचा देता है. मौत के पहले कुछ क्रियाएं करने से शरीर से आत्मा भी आसानी से निकल जाती हैं. तो चलिए जानें वो 5 चीजें क्या हैं तो सीधे स्वर्ग का द्वार खोलती हैं.

हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है और तुलसी के पत्तों को बहुत शुभ माना जाता है. गरुड़ पुराण के अनुसार, यदि मृत्यु के समय इसकी पत्तियां मरने वाले व्यक्ति के मुंह में रख दी जाएं तो व्यक्ति का अंत सुखद होगा और उसकी आत्मा को स्वर्ग में जगह मिलेगी.

गरुड़ पुराण के अनुसार जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होने वाली हो तो उसके मुंह में थोड़ा सा गंगा जल डालना चाहिए. क्योंकि भगवान विष्णु के चरण कमलों से निकली गंगा पापों का नाश करती है और पाप नष्ट होते ही मनुष्य को वैकुंठ प्राप्ति का अधिकार मिल जाता है. यही कारण है कि अंतिम संस्कार के बाद राख को गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया जाता है. 

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार तिल पवित्र होता है क्योंकि यह भगवान विष्णु के पसीने से उत्पन्न होता है इसलिए तिल का दान करना महादान माना जाता है और आपको बता दें कि इसका दान करने से भूत, प्रेत और पिशाच दूर हो जाते हैं. इसके अलावा मृतक के सिरहाने हमेशा काले तिल रखना चाहिए.

गरुड़ पुराण के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को मृत्यु के समय भगवत गीता सुनाई जाए तो वह व्यक्ति आसानी से मर सकता है और यमदूत उसे छू भी नहीं सकते. इससे सीधे स्वर्ग में स्थान मिलता है.

कुशा एक प्रकार की घास है और इसके बिना भगवान की पूजा अधूरी है. माना जाता है कि कुश की उत्पत्ति भगवान विष्णु की जटाओं से हुई है. मृत्यु के समय व्यक्ति को कुशा की चटाई पर लिटाना चाहिए. इसके बाद तुलसी का पत्ता माथे पर लगाना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement