Advertisement

Gardening Tips: सूख जाता है तुलसी का पौधा तो इन टिप्स को करें फॉलो, हमेशा हरा-भरा रहेगा

Gardening Tips: तुलसी का पौधा कई बार सूख जाता है ऐसे में इन टिप्स को फॉलो करने से पौधे को सूखने से रोक सकते हैं.

Latest News
Gardening Tips: सूख जाता है तुलसी का पौधा तो इन टिप्स को करें फॉलो, हमेशा हरा-भरा रहेगा

Gardening Tips

Add DNA as a Preferred Source

तुलसी का पौधा धार्मिक और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि लगभग सभी घरों में तुलसी का पौधा (Tulsi Plant) जरूर होता है. तुलसी का पौधा कई बार सूख जाता है. सर्दियों में तुलसी के पौधे के सूखने की समस्या सामने आती रहती है. धार्मिक दृष्टि से तुलसी का सूखना शुभ नहीं होता है. अगर आपके घर में लगा तुलसी का पौधा (Gardening Tips) सूख गया है तो इसे कई तरीके से बचा (Tips To Keep Green Tulsi) सकते हैं. अगर इन टिप्स को अपनाते हैं तो पौधे को सूखने से बचा सकते हैं.

तुलसी को सूखने से बचाने के उपाय (Save Tulsi Plant From Dying)
पानी देते समय रखें इन बातों का ध्यान

तुलसी के पौधे को जल चढ़ाना शुभ माना जाता है. ऐसे में एक ही पौधे में घर के कई लोग बार-बार पानी देते हैं. मिट्टी के ज्यादा गीले होने से जड़ खराब हो जाती है और पौधा सूखने लगता है. तुलसी के पौधे को इतना ही पानी दें कि मिट्टी में नमी बनी रहे.

मूंगफली खाने का क्या है तरीका? कच्ची या भुनी जानें कैसी मूंगफली खाने से मिलेगा ज्यादा फायदा

ऐसी मिट्टी में लगाएं तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को लगाने के लिए 70% मिट्टी और 30% रेत का इस्तेमाल करना चाहिए. इस तरह की मिट्टी में तुलसी लगाने से पानी ज्यादा देर तक जड़ों में नहीं रुकता है. ऐसे के सही रहने पर पौधा सूखता नहीं है.

मंजरी आ जाए तो इसे हटा दें
तुलसी के बीज या मंजरी पौधे में आ जाए तो इसे हटा दें. इससे पौधा सूख सकता है मंजरी को हटाकर खाने-पीने की चीजों में फ्लेवर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

कीड़ों से ऐसे बचाएं तुलसी के पत्ते
तुलसी के पौधे की पत्तियों में कीड़ा लग जाता है तो पत्तियां सूखने लगती हैं. ऐसे में इसे बचाने के लिए खराब पत्तियों को हटाते रहें. कीड़े लगने से बचाने के लिए पत्तियों पर नीम ऑयल का स्प्रे भी कर सकते है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement