धर्म
Ganga Dussehra Wishes In Hindi: आज 5 जून 2025 को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है. यह दिन गंगा स्नान और दान करने के लिए शुभ होता है. आप गंगा दशहरे के अवसर पर अपने प्रियजनों को मैसेज भेज बधाई दे सकते हैं.
Happy Ganga Dussehra 2025 Wishes: गंगा दशहरा हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. आज देशभर में गंगा दशहरा पर्व मनाया जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज ही के दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था. गंगा दशहरे का दिन दान-पुण्य के लिए लाभकारी होता है. गंगा दशहरे के दिन गंगा स्नान करने से समस्त पाप नष्ट होते हैं और मां गंगा का आशीर्वाद मिलता है. आप इस शुभ मौके पर अपने प्रियजनों को यहां से मैसेज भेज बधाई दे सकते हैं.
पुण्य की यह घटा छाई है,
मां गंगा की कृपा लाई है
Happy Ganga Dussehra 2025
सुख और दुःख जीवन के रंग हैं
सब सही है अगर श्रद्धा संग है
गंगा मैया के ध्यान में मलंग हैं
Happy Ganga Dussehra 2025
राजा सगर के पुत्रों का काटा था जिसने श्राप,
उस गंगा मां के दर्शन से कट जाते हैं सब पाप
Happy Ganga Dussehra 2025
हर दिन आपके जीवन में लाए, सुख-शांति और समाधान,
पाप नाशिनी गंगा मैया को, श्रद्धापूर्वक तहे दिल से प्रणाम
Happy Ganga Dussehra 2025
मां गंगे का आज है दिन, करें स्मरण हर पल-छिन
दशहरे पर शुभ आशीष मिले, हर मन पावन हो चले
Happy Ganga Dussehra 2025
मैं पतित पावनी गंगा, रखों तुम मेरा मान
छोड़कर गुणगान मेरा, चलाओ स्वच्छता अभियान
Happy Ganga Dussehra 2025
गंगा दशहरा का पर्व पावन है,
यह लाता है भक्ति का संदेश
मां गंगा की कृपा से मिटें जीवन कष्ट
Happy Ganga Dussehra 2025
भारत माता के ह्रदय से निकल कर
सभी पापों का नाश करने वाली
मां गंगा को शत शत नमन
Happy Ganga Dussehra 2025
शिव की जटाओं से निकली गंग धारा
जिसने पापों से तार दिया जग सारा
Happy Ganga Dussehra 2025
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.