Advertisement

Ganga Dussehra 2025: इस दिन पड़ रहा है गंगा दशहरा, जरूर कर लें ये खास उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Ganga Dussehra Upay: गंगा दशहरे के दिन आप कई उपायों को कर सकते हैं. इन उपायों को करने से आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी.

Latest News
Ganga Dussehra 2025: इस दिन पड़ रहा है गंगा दशहरा, जरूर कर लें ये खास उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Ganga Dussehra 2025

Add DNA as a Preferred Source

Ganga Dussehra 2025 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा हर साल ज्येष्ठ माह की दशमी तिथि को मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था. गंगा दशहरे को ज्येष्ठ दशहरा भी कहते हैं. ज्येष्ठ दशहरा के दिन आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खास उपाय कर सकते हैं इससे आपको धन की कमी नहीं होगी.

कब है गंगा दशहरा?

ज्येष्ठ माह की दशमी तिथि की शुरुआत 4 जून की देर रात को होगी. इसकी शुरुआत 11 बजकर 54 मिनट पर होगी जिसका समापन 6 जून की देर रात 2 बजकर 15 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए गंगा दशहरे का पर्व 5 जून को मनाया जाएगा. आप 5 जून को गंगा दशहरे पर इन उपायों को कर सकते हैं.


कुंडली में इस ग्रह की कमजोर स्थिति बनाती है शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस का शिकार, याद नहीं रहती छोटी-छोटी चीजें


गंगा दशहरे पर करें ये ज्योतिष उपाय

- अगर आपके करियर-कारोबार में आर्थिक दिक्कते चल रही हैं तो गंगा दशहरे पर सफेद कागज पर गंगा स्त्रोत लिखकर पीपल की पूजा के बाद इसे वहीं गाड़ दें. इससे तरक्की की रास्ते खुलेंगे और धनलाभ होगा.
- गंगा दशहरे पर गंगा नदी में स्नान करें अगर संभव न हो तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. इसके बाद सूर्य को तांबे के लोटे में जल चढ़ाएं और शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करें. इससे आपको सफलता मिलेगी.

- गंगा दशहरे के मौके पर आप उपाय कर घर में सुख-शांति बनाए रख सकते हैं. इसके लिए घर में गंगाजल से छिड़काव करें. शाम के समय नारियल को बहते जल में प्रवाहित करें.
- आपको गंगा दशहरे के दिन स्नान कर दान करना चाहिए. गंगा में स्नान करने के बाद सुपारी, आम, जल से भरा घड़ा और फल का दान करें. इससे व्यक्ति के कष्ट दूर होते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.) 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement