धर्म
Ganesh Puja Rules: आप गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर बप्पा को घर लाएं है तो कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. सिर्फ पूजा करना ही काफी नहीं होता है आपको इन नियमों को मानना चाहिए.
Ganesh Utsav Celebration: इन दिनों देशभर में बड़ी ही धूम-धाम से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है. 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के दिन गली-मोहल्लों में लगे पंडाल में और घरों में बप्पा विराजे हैं. अब गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के साथ होगा. अनंत चतुर्दशी इस साल 6 सितंबर को है. इस दिन बप्पा का विसर्जन होगा. आपने घर में गणपति की स्थापना की है तो विसर्जन तक आपको इन कामों को करने से बचना चाहिए. आप भूलकर भी यह गलतियां न करें. चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.
घर का वातावरण आध्यात्मिक और पवित्र होना चाहिए. क्रोध, लड़ाई-झड़गा नहीं करना चाहिए और किसी भी तरह का कलेश न करें. तभी घर में सुख-शांति आती है.
भोजन के लिए घर में सात्विकता का पालन करना चाहिए. मांसाहार पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए. इसके साथ ही लहसुन और प्याज खाने से बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें - भगवान गणेश जी की प्रिय हैं ये 5 राशियां, जीवन में खूब मिलती है तरक्की और दौलत
गणपति जी घर में विराजे हैं तो सिर्फ पूजा स्थल की साफ-सफाई ही नहीं करनी चाहिए. आपको पूरे घर को साफ रखना चाहिए. घर में किसी भी तरह की गंदगी न होने दें.
गणपति जी की पूजा हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए. आपको गलत समय पर पूजा करने से बचना चाहिए. पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त में ही पूजा करें.
गणेश जी का विसर्जन सम्मानपूर्वक करें. पवित्र नदी या समुद्र में गणेश जी की प्रतिमा को प्रवाहित करें. गंदे पानी में विसर्जन नहीं करना चाहिए. भक्तों को विसर्जन के दौरान "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का उच्चारण करना चाहिए.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.