धर्म
Ganesh Chaturthi Date: गणेश उत्सव अगस्त महीने में आ रहा है. गणेश उत्सव का पर्व भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है. इस साल गणेश चतुर्थी किस दिन पड़ रही है और किस दिन विसर्जन होगा. चलिए आपको सटीक तारीख बताते हैं.
Ganesh Chaturthi Sthapana and Visarjan 2025: विघ्न-विनाशक भगवान का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी भाद्रपद माह की शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है. यह पर्व पूरे देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. लोग घरों में गणपति स्थापना करते हैं और गली-मोहल्लों में पंडाल लगते हैं. इस साल गणेश चतुर्थी कब पड़ रही है और किस दिन विसर्जन होगा. चलिए इनकी सटीक तारीखों के बारे में आपको बताते हैं.
गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को है. 27 अगस्त बुधवार को गणेश जी की स्थापना की जाएगी. इस दिन स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 5 मिनट से लेकर 1 बजकर 40 मिनट तक है. इस बीच आप स्थापना और पूजन कर सकते हैं.
गणपति बप्पा की स्थापना के 10 दिनों बाद विसर्जन होता है. 27 अगस्त को स्थापना के बाद 6 सितंबर को गणपति विसर्जन होगा. इस दिन भक्त पूरे विधि-विधान के साथ गणपति की विदाई करते हैं. लोग ढोल और डीजी के साथ विसर्जन करते हैं. गणपति स्थापना के बाद से लेकर विसर्जन तक आपको रोजाना बप्पा की पूजा करनी है. सुबह शाम आरती करें और भोग लगाएं.
स्थापना से पूर्व घर और मंदिर की साफ-सफाई करें और अच्छे से सजावट करें. गणपति की स्थापना घर की उत्तर या पूर्व-उत्तर दिशा में करनी चाहिए. आप चौकी पर रेशमी लाल कपड़ा बिछाकर गणेश जी को विराजमान करें. इसके बाद विधि विधान के साथ पूजा करें. प्रतिमा के पूर्व दिशा में कलश अवश्य रखें.
यहां दी गई सभी जानकारियां सामान्य ज्योतिष और वास्तु उपाय पर आधारित हैं. डीएनए इसकी पुष्टि नहीं करता. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.