धर्म
गणेश जी की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है, लेकिन आपकी कुछ गलतियां बप्पा को नाराज कर सकती है. इन गलतियों से गणपति बप्पा भक्त से नाराज हो जाते हैं.
कल यानी 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी का त्योहार है. इसके लिए गणपति बप्पा के भक्त पहले से ही जोर शोर से तैयारियां शुरू कर देते हैं. इस दिन मूर्ति स्थापना के साथ ही उनकी पूजा करते हैं. उनको प्रिय भोग लगाने के साथ ही मनोकामना मांगते हैं. अगर गणेश चतुर्थी के दिन आप पूरे विधि-विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना करते हैं तो व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही गणेश जी की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है, लेकिन आपकी कुछ गलतियां बप्पा को नाराज कर सकती है. इन गलतियों से गणपति बप्पा भक्त से नाराज हो जाते हैं. इसके चलते व्यक्ति को समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी पर कया करना चाहिए और किन चीजों को भूल से भी करने से बचना चाहिए...
गणेश चतुर्थी पर सुबह उठते ही स्नान करने के बाद अनुष्ठान करना चाहिए. गणेश जी की पूजा अर्चना करने के साथ ही उन्हें मोदक का भोग लगाएं. इसके साथ ही गणपति बप्पा को दूर्वा घास जरूर अर्पित करें. इस दिन गरीब और जरूरतमंद को दान जरूर करें. अगर आप व्रत कर रहे हैं तो पारण के सिर्फ सात्विक भोजन ही ग्रहण करें. इसके अलावा व्रत के दौरान फल, मेवे और दूध का सेवन कर सकते हैं. साथ ही बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब सारा पानी और जूस पिएं.
गणेश चतुर्थी पर गलती से भी अशुद्ध चीजों का सेवन न करें. इससे व्रत खंडित हो सकता है. इसके साथ ही व्रत का संकल्प लिया है तो किसी के बारे में भी उल्टा सीधा न कहें. मंदिर या घर की स्वच्छता बनाए रखें. इसके साथ ही पूजा-पाठ के दौरान साफ कपड़े पहनें. बड़े बुजुर्ग, अनाथ या गरीब का गलती से भी अपमान न करें. इससे गणपति बप्पा नाराज हो जाते हैं. अशुभ फल प्रदान करते हैं.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से