Advertisement

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर 300 साल बाद बना ऐसा शुभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ और सुख समृद्धि

आज गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था. अगले 10 दिनों तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा. देश भर में लोग गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आएंगे. इसबीच यह समय कुछ राशियों के लिए बेहद खास और लाभप्रद होने वाला है. 

Latest News
Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर 300 साल बाद बना ऐसा शुभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ और सुख समृद्धि
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हर साल गणेश उत्सव मनाया जाता है. भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी में भगवान गणपति का जन्म हुआ था. इसी दिन से भगवान को घर लाकर अगले दस दिनों तक बड़े ही धूमधाम से गणपति बप्पा की पूजा अर्चना की जाती है. इस बार 19 सितंबर यानी आज गणेश चतुर्थी मनाई जाएंगी. इस साल की चतुर्थी थोड़ी अलग होगी. इसकी वजह 300 सालों बाद ऐसा शुभ योग बनना है, जिसमें चतुर्थी के दिन ब्रह्म योग और शुक्ल पक्ष पड़ा हो. ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार के अनुसार, यह बहुत ही शुभ योग है. ऐसा योग बहुत जल्दी से नहीं बनता. इस योग में गणपति बप्पा को घर में विराजमान करना बेहद शुभ होता है. यह त्योहार अगले 10 दिनों तक चलता है. इसी के बाद आनंद चतुर्दशी के दिन गणपति जी का विसर्जन किया जाता है.

गणेश चतुर्थी के शुभ दिन का असर कुछ राशियों के लिए भी बेहद शुभ और लाभकारी रहेगा. आने वाले दस दिनों तक इन राशियों पर भगवान गणेश जी की कृपा रहेगी. भगवान हर कामना को पूर्ण करने के धन संपदा और सुख शांति की बौछार करेंगे. जीवन को सुख बनाने वाली चीजों को आगमन होगा. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 3 राशियां  जिनके जातकों पर गणेश जी की विशेष कृपा बनेगी. 

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर बन रहा है महायोग, जानिए मूर्ति स्थापना और विसर्जन का शुभ समय

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए गणेश चतुर्थी बेहद शुभ लाभ लेकर आएंगी. इस राशि वालों पर गणेश जी की पूरी कृपा रहेगी. भगवान की कृपा से भाग्य साथ देगा. काफी समय से रुके हुए सभी काम बनेंगे. जीवन में धन धान्य की बढ़ोतरी होगी. साथ ही परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. व्यापार से जुड़े लोगों के काम में भी बढ़ोतरी हो सकती है. कोई बड़ा प्रोजेक्ट या ​टेंडर मिल सकता है. गणेश जी को मोदक का भोग लगाना और भी शुभ रहेगा.  

तुला राशि 

गणेश चतुर्थी का शुभ योग तुला राशि वालों के लिए भी काफी लाभकारी है. इस राशि से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन का बेहद लंकी साबित हो सकता है. परीक्षा में बैठ रहे हैं तो सफलता मिल सकती है. साथ ही विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकते हैं. गणेश जी की कृपा से धन लाभ निश्चित है. आज के दिन दुश्मन भी आपका साथ ही देंगे. भगवान गणेश जी को दूर्वा घास चढ़ाएं. भगवान गणेश प्रसन्न होने के साथ ही सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करेंगे.   

Ganesh Chaturthi 2023: गणेशजी के ये 4 हैं सिद्ध मंदिर, एक के भी दर्शन से पूरी हो जाएगी हर मनोकामनाएं

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए गणेश चतुर्थी का बहुत ही अच्छा साबित होगा. इस दिन भगवान गणेश जी की विशेष कृपा होगी. आज किए हुए सभी प्रयास सफल होंगे. पिछले समय लंबित चल रहा कोई काम बन सकता है. व्यापार में भी बढ़ोतरी के योग बने हुए हैं. आज कन्या राशि के लोगों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है. धन लाभ हो सकता है. आज के दिन गणेश जी को पीले रंग के पुष्प अर्पित करने से सोभाग्य बढ़ेगा. 
 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement