धर्म
Gajkesari Yog 2023: चंद्रमा और गुरु दोनों ग्रहों के एक-दूसरे से केंद्र में स्थित होने से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है.
डीएनए हिंदीः ज्योतिष (Jyotish Shastra) के अनुसार, सभी ग्रह एक समय के बार गोचर करते हैं. ग्रहों का यह गोचर (Grah Gochar 2023) राशि के जातकों के लिए शुभ-अशुभ होता है. जब दो ग्रह एक राशि में विराजमान होते हैं तो ग्रहों की युति का निर्माण होता है. आज बुधवार 24 मई 2023 को गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग (Gajkesari Yog 2023) का निर्माण हो रहा है. कुंडली में गजकेसरी योग (Gajkesari Yog 2023) के बनने से जातक को शुभ फल प्राप्त होते हैं.
गजकेसरी योग 2023 (Gajkesari Yog 2023)
चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना जाता है. जो कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं. मेष राशि में गुरु ग्रह पहले से ही विराजमान हैं. दोनों ही ग्रहों के एक-दूसरे से केंद्र में स्थित होने से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है. गजकेसरी योग का असर सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेंगा इनमें से तीन राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी. चलिए इन राशियों के बारे में जानते हैं.
यह भी पढ़ें - सपने में इन 5 चीजों के नजर आने से मिलते हैं मां लक्ष्मी की कृपा के संकेत, चमक जाती है व्यक्ति की किस्मत
गजकेसरी योग इन तीन राशियों के लिए शुभ (Gajkesari Yog 2023 Good Effect On These Zodiac)
मेष राशि (Mesh Rashi)
गुरु ग्रह आपकी राशि में विराजमान हैं ऐसे में आपके लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. इस दौरान नौकरी की तलाश में लगे जातकों को सफलता मिलेगी और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे.
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
आपके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा. मिथुन राशि में चंद्रमा के गोचर से इन जातकों को धन की प्राप्ति होगी. आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और वाहन व घर खरीदने के योग बन रहे हैं.
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग शुभ साबित होगा. तुला राशि के 10वें भाव में गुरु और चंद्रमा की युति हो रही है. इसके प्रभाव से आपको व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा. परिवार के सदस्यों को भी सुख-समृद्धि प्राप्त होगी.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर