Advertisement

तुलसी के पत्ते बदल सकते हैं आपकी किस्मत, चुपचाप करें ये टोटके, मिलेगा अपार धन

Tulsi leaves remedies: भारतीय संस्कृति में तुलसी से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं, लेकिन अगर आप तुलसी के पत्तों से जुड़े टोटके करें तो आर्थिक परेशानियां हमेशा के लिए दूर हो सकती हैं. आइए यहां जानते हैं इन टोटकों के बारे में.

Latest News
तुलसी के पत्ते बदल सकते हैं आपकी किस्मत, चुपचाप करें ये टोटके, मिलेगा अपार धन

Tulsi leaves remedies

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय संस्कृति और हिंदू परंपरा में तुलसी के पौधे को न केवल औषधीय पौधा माना जाता है, बल्कि यह एक पवित्र और पूजनीय पौधा भी है. इसे लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा जाता है और यह भगवान विष्णु को बहुत प्रिय पौधा है. ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का वास होता है, वहां पॉजिटिव एनर्जी आती है और आर्थिक समृद्धि बढ़ती है. ज्योतिष और कई मान्यताओं में तुलसी के पत्तों से जुड़े कुछ अचूक टोटके बताए गए हैं, जिन्हें अगर चुपचाप किया जाए तो आपकी किस्मत चमक सकती है और धन-धान्य की कमी दूर हो सकती है. आइए यहां जानतें है कि तुलसी के पत्तों को कुछ ऐसे टोटके जो आर्थिक परेशानियों को दूर कर सकते हैं.

तुलसी के पत्तों के ये टोटके दूर करेंगे पैसों की कमी

धन रखने के स्थान पर रखें तुलसी के पत्ते
यह आर्थिक समृद्धि पाने के लिए बहुत फेमस टोटका है. अपनी तिजोरी, पर्स या जहां भी आप पैसे या बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज रखते हैं, वहां चुपचाप एक सूखा तुलसी का पत्ता रख दें. ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पत्ते पैसे को आकर्षित करते हैं और उसे बढ़ने में मदद करते हैं, जिससे घर में समृद्धि आती है और पैसो की स्थिरता बनी रहती है.

रोजाना करें तुलसी की पूजा
हर रोज सुबह नहाने के बाद तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं. शाम के समय, खासकर प्रदोष काल में तुलसी के पौधे के पास शुद्ध देसी घी का दिया जलाएं. इस नियमित पूजा से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.ऐसी मान्यता है कि इससे देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से घर में खुशहाली आती है.

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को करें अर्पित
हर शुक्रवार या एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा में तुलसी के पत्ते जरूर चढ़ाएं.तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है, इसलिए इससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं, जिससे पैसा आने के नए रास्ते खुलते हैं और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं.

गंगाजल में मिलाकर रखें तुलसी पत्ता
एक छोटे और साफ बर्तन में गंगाजल लें और उसमें तुलसी के कुछ पत्ते डालकर चुपचाप अपने घर के उत्तर-पूर्व कोने में रख दें. ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है, नेगेटिविटी दूर होती है और धन का फ्लो बढ़ता है.


यह भी पढ़ें:Name Psychology: बेहद चालाक और जिद्दी होते हैं इस अक्षर के नाम वाले लोग, होती है ये क्वॉलिटी


सुबह स्नान के जल में तुलसी
अगर आप धन के साथ-साथ तन और मन की शुद्धता भी चाहते हैं तो नहाने के पानी में तुलसी के कुछ पत्ते डाल दें. इस पानी से नहाने से न केवल पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है, बल्कि दुर्भाग्य दूर होकर समृद्धि भी आती है और पैसो को आकर्षित करने में भी मददगार माना जाता है.

तुलसी की माला पहने
जो लोग लगातार पैसों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं या जो मन की शांति चाहते हैं, वे तुलसी की माला पहन सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि तुलसी की माला पहनने से मन शांत रहता है, बुरी शक्तियों का असर कम होता है और व्यक्ति में आत्मविश्वास भी बढ़ता है, जिससे उसे बेहतर तरीके से पैसा कमाने के नए अवसर खोजने में मदद मिलती है.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है, जो लोक कथाओं और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement