Advertisement

Fitkari Ke Upay:  फिटकरी के ये टोटके बदल देंगे आपकी किस्मत, घर में खूब बरसेगा धन, दौड़ने लगेगा व्यापार

फिटकरी स्वास्थ्य लाभ देने के साथ ही इसके टोटके आपके भाग्य को भी खोल देंगे. जीवन में आ रही सभी बाधाओं को दूर कर देंगे. व्यापार में आ रही मंदी भी खत्म हो जाएगी. 

Latest News
Fitkari Ke Upay:  फिटकरी के ये टोटके बदल देंगे आपकी किस्मत, घर में खूब बरसेगा धन, दौड़ने लगेगा व्यापार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिटकरी एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर हैं. यह कटे फटे में खून को बंद कर देती है. इसमें मौजूद रासायन पौटेशियम, एल्युमिनियम सल्फेट आपकी सेहत के बेहद लाभदायक है. फिटकरी का इस्तेमाल तंत्र उपाय और टोटकों में भी किया जाता है. फिटकरी के टोटके से धन संपत्ति, करयिर और परिवार में आ रही समस्याएं दुखों का निवारण किया जा सकता है. तंत्र शास्त्र के अनुसार, फिटकरी के कुछ टोटकों से किस्मत बदल सकती है. इसके उपाय से घर की नकारात्मक दूर होती है. इसके टोटकों से आप अपनी जिंदगी में वह सब पा सकते हैं, जिसकी आपको इच्छा है. आइए जानते हैं फिटकरी के कारगर टोटके...

कारोबार में आती है वृद्धि 

अगर आपकी दुकान, व्यापार और कारोबार में किसी तरह की मंदी आ रही है. काम नहीं चल पा रहा है तो फिटकरी का यह टोटका काम आ सकता है. इस टोटके को करते ही दुकान से लेकर कारोबार रफ्तार पकड़ लेगा. इसके फिटकरी के छोटे से टुकड़े को लेकर काले कपड़े में बांध दें. अब इसे आने कार्य स्थल के मेन गेट पर टांग दें. ऐसा करने से मंदी खत्म हो जाएगी. 

कर्ज से मिल जाएगा छुटकारा

खूब कमाने के बाद भी घर में पैसा नहीं रुकता है. आर्थिक स्थिति खराब होने के साथ ही कर्ज चढ़ गया है तो परेशान न हो. इसके लिए पान का पत्ता लें. इसमें थोड़ी सी फिटकरी और सिंदूर रख दें. अब इसे बंद कर शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे रख दें. इस पत्ते को किसी बड़े पत्थर से दबा दें. यह ​काम सभी की नजरों से बचकर करें. फिटकरी का यह उपाय लगातार 3 बुधवार को करें. इस टोटके से घर में धन की आवक बढ़ेगी और कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा. 

कामों में आ रही है बाधा

अगर आपके काम में बाधा आ रही है. हर काम बीच में अटक जाता है. सफलता नहीं मिल पा रही है तो हर दिन स्नान करते समय पानी में थोड़ी सी फिटकरी डाल दें. ऐसा कने से नकारत्मकता दूर रहती है. सेहत अच्छी रहती है. इसके साथ ही आर्थिक रूप से संपन्नता बनी रहती है. 

इंटरव्यू और काम में मिलेगी सफलता

अगर आप इंटरव्यू या फिर करियर से संबंधित कोई काम करने जा रहे हैं तो परेशान न हो. पांच टुकड़े फिटकरी, छह नीले के फूल और कमर में बांधने वाली बेल्ट को नवमी तिथि के दिन मां दुर्गा को अर्पित करें. दशमी के दिन नीले फूलों को जल में प्रवाह कर दें. साथ ही बेल्ट किसी कन्य को दे दें. ऐसा करने से सभी काम बन जाएंगे. सफलता भी प्राप्त होगी. 

परिवार की होती उन्नति 

घर परिवार में उन्नति नहीं हो पा रही है. घर में अशांति रहती है. मन परेशान रहता है तो फिटकरी लेकर उसे कटोरी में डालकर बाथरूम में रख दें. यह नकारात्मक एनर्जी को खत्म करती है. घर में सुख शांति आती है. उन्नति होती है. सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement